शादी से दस दिन पहले युवक ने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या की, फिर थाने में जाकर किया सरेंडर

Sanchar Now
3 Min Read

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां सिरफिरे आशिक ने एक तरफा प्यार में युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। युवती की शादी महज 10 दिन बाद यानी 1 मई 2025 को होने वाली थी। घटना के बाद आरोपी ने खुद थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया और अपना अपराध कबूल कर लिया।

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव करौंदा चौधर निवासी सिवान त्यागी गांव की ही निशु के साथ एक ही स्कूल में पढ़ता था। परिजनों ने बताया कि वह निशु को शादी के लिए दबाव बना रहा था। पिछले 2 महीने से वह लगातार पीछा कर रहा था। 10 दिन बाद घर में शादी थी, जिसकी जोर-शोर से तैयारियां चल रही थी। रविवार की सुबह करीब 10:30 बजे निशु अपने घर से कोतवाली देहात खरीदारी करने जा रही थी। वह पास के गांव बढ़ापुर में पहुंची तो शादी से नाराज सिवान त्यागी ने निशु की गोली मारकर हत्या कर दी।

कनपटी से सटाकर मारी गोली

निशु अपनी बहन और पापा के साथ बाइक से सामान खरीदने नगीना के बाजार जा रहे थे। वो जैसे ही ग्राम हीमपुर मानक उर्फ बढ़ापुर के पास पहुंचे. तभी सड़क खराब होने से बाइक की रफ्तार कम हो गई थी। तभी वहां पहले से घात लगाए प्रेमी ने भावना को कनपटी से सटाकर गोली मार दी। गोली लगते के साथ ही भावना गिर पड़ी। पिता वेद प्रकाश शर्मा और बहन आकांक्षा ने शोर मचाना शुरु कर दिया। निशु को घायल अवस्था में सीएचसी ले आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें  वाराणसी में पति की हत्या कर तीसरी पत्नी 12 साल की बेटी के साथ हुई फरार; सिर में चोट के निशान मिले

आरोपी खुद पहुंच गया थाने

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल निशु को तत्काल ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान सिवान त्यागी भी हाथ में तमंचा लेकर थाने पहुंच गया और उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। जानकारी मिलने पर एसपी सिटी संजीव कुमार बाजपेई ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस घटना से निशु के घर में मातम पसर गया और उसके परिजनों में कोहराम मच गया। इस संबंध में एसपी सिटी संजीव वाजपेई ने बताया कि दोनों का पढ़ने के समय से प्रेम-प्रसंग था और युवती की हाल ही में शादी होने वाली थी। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक ने थाने में आकर पूर्व प्रेमिका की हत्या का जुर्म कुबूल कर लिया है। घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment