घने कोहरे के चलते दस गाड़ियां आपस में टकराई, आधा दर्जन लोग घायल

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा घने कोहरे की वजह से लगातार हादसे होते जा रहे हैं घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बहुत कम है जिसके चलते दादरी थाना क्षेत्र में बाईपास पर 10 गाड़ियां आपस में टकरा गई। एक के बाद एक गाड़ियां टकराती रही जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं जिनको नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

दरअसल, नोएडा – ग्रेटर नोएडा में कई दिनों से लगातार कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है जिसके चलते लगातार हादसे हो रहे हैं। मंगलवार की सुबह दादरी बाईपास पर कोहरे के चलते 10 गाड़ियां आपस में टकरा गई जिन में ट्रक, कैंटर और कार एक के बाद एक टकराते चले गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है और क्षतिग्रस्त गाड़ियों को सड़क से अलग हटाया है।

दादरी पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दादरी बाईपास पर मंगलवार की सुबह कोहरे के चलते विजिबिलिटी बहुत कम थी जिसके कारण अंडरपास पर एक कैंटर ने लेफ्ट टार्न लिया उसके पीछे से एक ट्रक उसमें जाकर टकरा गया और उसके बाद मारुति सुजुकी उसके बाद एक फिर उसके पीछे ट्रक मारुति कार, एक्सेंट कार सहित लगभग 10 गाड़ियां एक के बाद एक आपस में टकरा गई। इस हादसे के कारण रोड पर लंबा जाम लग गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को गाड़ियों से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है।

दादरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन बुलाकर सभी गाड़ियों को हाईवे से एक तरफ किया है और यातायात सुचारू रूप से चालू हो गया है। पुलिस ने बताया कि घने कोहरे के कारण यह हादसा हुआ था इस हादसे में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे जिनको नजदीकी अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है जिनका वहां पर उपचार चल रहा है। हालांकि इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है सबको मामूली चोटे आई थी वही कोई जनहानि भी नहीं हुई है।

पढ़ें  मोबाइल कंपनी के वेयरहाउस में रेट गिरने से एक कर्मचारी की मौत, दो मामूली घायल
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment