‘थामा’ के म्यूजिक कंपोजर सचिन सांघवी गिरफ्तार, शादी का झांसा दे 20 साल की लड़की से यौन उत्पीड़न का आरोप

Sanchar Now
2 Min Read

बॉलीवुड गायक और संगीतकार सचिन सांघवी को एक युवती को संगीत एल्बम में मौका देने और शादी का वादा करके कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि ‘स्त्री 2’ और ‘भेड़िया’ के हिट गानों के लिए मशहूर सांघवी को बृहस्पतिवार को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने दावा किया कि वह फरवरी 2024 में सांघवी के संपर्क में आई थी और गायक ने ‘इंस्टाग्राम’ पर उसे एक संदेश भेजा था। अधिकारी ने बताया कि गायक-संगीतकार ने कथित तौर पर उसे अपने संगीत एल्बम में मौका देने का वादा किया था और दोनों ने एकदूसरे को अपने फोन नंबर दिए थे। उन्होंने बताया कि युवती ने आरोप लगाया है कि सांघवी ने उसे अपने स्टूडियो में बुलाया और शादी का प्रस्ताव देकर कई मौकों पर उसका यौन उत्पीड़न किया। उन्होंने बताया कि जांच के बाद गायक को गिरफ्तार कर लिया गया।

84 से ज्यादा फिल्मों में दिया संगीत

सचिन सांघवी बॉलीवुड के पॉपुलर कंपोजर में से एक हैं और अब तक 84 से ज्यादा फिल्मों में अपना संगीत दे चुके हैं। सचिन ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘थामा’ में भी संगीत दिया है। इसके साथ ही परम सुंदरी में भी म्यूजिक दिया है। इससे पहले राजकुमार राव की फिल्म ‘मालिक’ में भी बतौर म्यूजिक डायरेक्टर काम किया था। स्त्री-2 के गानों के लिए भी सचिन ने खूब तारीफें बटोरी थीं। सचिन बॉलीवुड के सुपरहिट सिंगर्स में से एक हैं और अब तक खूब तारीफों बटोर चुके हैं। अब सचिन हाल ही में एक लड़की के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपों से जूझ रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें  23 साल का हुआ अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना का बेटा आरव, स्टार कपल का बर्थडे नोट पढ़ आपका भी भर आएगा मन
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment