उस दुष्ट की बड़ी भूल थी, खुद को बादशाह कहता था; शहीदी दिवस पर औरंगजेब पर बोले योगी

Sanchar Now
3 Min Read

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में वीर बाल दिवस के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सिख गुरुओं के बलिदान को याद किया. साथ ही उन्होंने मुगल शासकों के अत्याचार के बाद भी न झुकने वाले गुरुओं को नमन भी किया. उन्होंने कहा कि जहांगीर ने गुरु अर्जनदेव पर कितनी बर्बरता की थी, बलिदान की परंपरा वहीं से शुरू हुई. इतनी बर्बरता के बाद भी वह बराबर जूझते रहे. गुरु तेगबहादुर पर भी बहुत अत्याचार हुआ था. उनके तेज के सामने वह चल नहीं पाया.

देश और धर्म के लिए गुरुओं ेन दिया बलिदान

सीएम योगी ने कहा कि इन गुरुओं का बलिदान देश और धर्म के लिए था. ये हमारे लिए प्रेरणा है. उस अनाथ विधर्मी का उन्होंने खुद लालन-पालन किया, उसी ने उनके प्रति गद्दारी कर दी. लेकिन एक बहादुर के तेज के सामने वह चल नहीं पाया. इस सब के बाद भी इन गुरुओं ने देश और धर्म के लिए कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए हम सब इकट्ठा होते हैं. यह हम सबके लिए प्रेरणा है.

आज औरंगजेब का कोई नामलेवा नहीं

औरंगज़ेब खुद को हिंदुस्तान का बादशाह कहता था, आज उसकी कब्र कहां है, कोई पूछने वाला नहीं है. कोई उसकी कब्र पर दिया जलाने वाला नहीं है. वहां कोई पुताई तक करने वाला नहीं है. कोई पूछने वाला भी नहीं है. वह किस स्थति में मरा और किस स्थिति में उसने जन्म लिया है, कोई ये पता करने वाला भी नहीं है.

दुष्ट औरंगजेब की कौम में कोई नहीं बचा

CM योगी ने कहा कि जिस दुष्ट औरंगजेब ने गुरु तेग बहादुर जी को चुनौती दी थी, उसने उन्हें सामान्य मनुष्य समझने की भूल की थी. आज 140 करोड़ का हिंदुस्तान और दुनिया में जहां कहीं भी सनातन धर्मावलम्बी रहता होगा, या सिख रहता होगा, वो गुरु गोविंद सिंह जी महाराज और इन बलिदानी गुरुओं के प्रति कृतज्ञता अर्पित कर रहा है. लेकिन दुष्ट औरंगजेब का नाम लेने के लिए उसके कौम में भी कोई पैदा नहीं हो पा रहा है. आज उसका कोई नामलेवा नहीं है.

पढ़ें  इधर वक्फ संशोधन बिल हुआ पास, उधर RLD नेता ने 200 समर्थकों के साथ दिया पार्टी से इस्तीफा; बोले- जयंत भटक गए
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment