प्राधिकरण ने दो दिनों के ड्रा में 290 आवेदकों को मिला आशियाने का तोहफा, प्राधिकरण को 130 करोड़ रुपये होंगे प्राप्त

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। दीपावली से पहले ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 213 और आवेदकों को खुद के आशियाने का तोहफा दे दिया है। बृहस्पतिवार को बिल्ड अप फ्लैटों का ड्रा भी संपन्न हो गया। ड्रॉ के दूसरे दिन 213 आवेदकों को अपना घर मिल गया। इन 213 सफल आवेदकों में तीन दिव्यांग भी है प्राधिकरण को इन फ्लैटों से बतौर भुगतान राशि करीब 53 करोड रुपए की आमदनी होगी। वही बुधवार को हुए ड्रा में 77 सिंगल स्टोरी भवनों से प्राप्त होने वाली राशि को भी जोड़ लिया जाए तो प्राधिकरण को लगभग 103 करोड रुपए प्राप्त होंगे। दोनों दिनों के ड्रा को मिलाकर कुल 290 आवेदकों को ग्रेटर नोएडा में घर का सपना पूरा हो गया है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के द्वारा बुधवार को सिंगल स्टोरी भवनों का ड्रा निकाला गया इस दौरान 77 आवेदकों का घर बनाने का सपना पूरा हो गया। वहीं बृहस्पतिवार को फ्लैटों का ड्रा निकाला गया जिसमें 213 आवेदकों को घर बनाने का सपना पूरा हुआ। दीपावली से पहले प्राधिकरण ने दो योजनाओं के ड्रॉ निकालकर आवेदकों को दीपावली का तोहफा दिया है।

बुधवार को 77 सिंगल स्टोरी भवनों का ड्रा निकालने के बाद बृहस्पतिवार को ड्रा के दूसरे दिन स्कूली बच्चों से नाम की पर्ची निकलवाई गई। ड्रा की पूरी प्रक्रिया का फेसबुक व यूट्यूब पर लाइव प्रसारण किया गया। बृहस्पतिवार को सुबह 11:00 बजे से फ्लैटों के लिए ड्रॉ की प्रक्रिया को सुरु कराया गया जिसमें 213 आवेदकों को ग्रेटर नोएडा में घर बनाने का सपना पूरा हुआ।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से 120 वर्ग मीटर आकार के 77 सिंगल स्टोरी भवनों, बहुमंजिला स्टोरी के 1306 फ्लैटों और 189 बिल्ट अप फ्लैटों की स्कीम 10 जुलाई को लॉन्च की गई थी। 17 जुलाई से 31 अगस्त तक आवेदन मांगे गए थे जिसमें 2248 आवेदन प्राप्त हुए थे। प्राधिकरण के द्वारा दो चरणों में इनका ड्रॉ कराया गया। ड्रा के पहले दिन सेक्टर ज्यु टू व थ्री के 77 सिंगल स्टोरी भवनों कस सफल ड्रा कराने के बाद बृहस्पतिवार को दूसरे दिन बहु मंजिला स्टोरी के और बिल्ट अप फ्लैटों का ड्रा हुआ।

पढ़ें  ग्रीन आर्च व महागुन मायवुड्स सोसाइटियों में भी सुरु हुआ थैला बैंक

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में यह ड्रॉ प्रक्रिया को संपन्न कराया गया। इस दौरान जीएम आर के देव, जीएम विनोद कुमार, ओएसडी हिमांशु वर्मा, विशु राजा, मैनेजर केएम चौधरी, प्रिसंका गुप्ता सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

पारदर्शी तरीके से हुई ड्रा की प्रक्रिया

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के द्वारा ड्रॉ की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए स्कूली बच्चों को बुलाया गया था। उन बच्चों ने ही आवेदकों के नाम व भूखंडों की पर्ची निकाल इस पूरी प्रक्रिया की रिकॉर्डिंग भी की गई और लाइव प्रसारण भी किया गया। ड्रॉ में सफल आवेदकों को जल्द ही प्राधिकरण के द्वारा आवंटन पत्र जारी कर दिया जाएगा।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment