ग्रेटर नोएडा में आयुष का सबसे बड़ा प्रदर्शन, आयुर्योग एक्सपो 2024 की धूमधाम से हुई शुरुआत

Sanchar Now
3 Min Read

 

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपोमार्ट ग्रेटर नोएडा में रविवार को आयुर्योग एक्सपो 2024 का भव्य उद्घाटन हुआ। आयुर्वेद एक्सपो का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री एवं गौतम बुद्ध नगर जिले के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने किया। आयुर्वेद एक्सपो का आयोजन ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो के साथ किया जा रहा है।

आयुर्योग एक्सपो भारत का प्रमुख व्यावसायिक आयोजन है। जो आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध, होम्योपैथी, हर्बल, कृषि, प्राकृतिक फिटनेस और कल्याण उत्पादों और सेवाओं पर केंद्रित है। यह एक्सपो आपूर्तिकर्ताओं और खरीदारों को जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य कर रहा है। यह एक्सपो आयुष, जैविक, प्राकृतिक और कल्याण उद्योगों को क्षेत्र के लोगों को एकत्रित करने में अग्रणी है।

रविवार को उद्घाटन के मौके पर बृजेश सिंह ने कहा कि आयुर्योग एक्सपो 2024 में आप सभी के बीच उपस्थित होकर मुझे अत्यधिक खुशी हो रही है। आयुर्वेद एक प्राचीन विज्ञान है और हमने कोरोना संकट के दौरान इसके प्रभाव को देखा है। उन्होंने कहां की आयुर्वेद की मदद से कोरोना संकट के दौरान लोगों को काफी मदद मिली है। आयुर्वेदिक प्रथाएं हमारे प्राचीन लेखों में उल्लेखित हैं। हमारे पूर्वजों ने इस प्रणाली का हजारों वर्षों तक उपयोग किया है उनकी नीव प्रकृति में निहित है। यही कारण है कि उनके दुष्प्रभाव न्यूनतम होते हैं। आज भी इन तरीकों को सुरक्षित और प्रभावी माना जाता है। उन्होंने कहा की आयुर्योग एक्सपो एक घटना के रूप में हमारे प्राचीन और समृद्ध स्वास्थ्य प्रणाली के प्रति हमारे सम्मान और उसके विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

पढ़ें  माता-पिता के निधन के बाद दो वर्ष पहले किया था प्रेम विवाह, अब सिर में गोली मार कर मौत को लगाया गले

बृजेश सिंह ने कहा कि योग आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा जैसी पारंपरिक और प्राकृतिक स्वास्थ्य प्रथाएं आज से पहले कहीं अधिक प्रासंगिक की गई है। आयुर्वेद और योग जैसी पारंपरिक प्रणाली न केवल बीमारियों का इलाज करने में मदद करती है बल्कि हमारे शरीर, तन-मन और आत्मा को संतुलित करके सम्रग स्वास्थ्य प्रदान करती है। इस मौके पर आयुर्योग एक्सपो के सलाहकार समिति के अध्यक्ष डॉ एच आर नगेंद्र ने कहा की आयुर्योग एक्सपो के वैश्विक स्तर पर आयुर्वेद और योग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है। एक बड़ी और विधिक दर्शकों को आकर्षित करके, इस एक्सपो ने इन प्रथाओं के अनगिनत लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने में सफलता प्राप्त की है। इस अवसर पर इंडियन हॉस्पिटैलिटी एक्सपो (आईएमए) आयुष के संस्थापक डॉ आर एस चौहान, हिमाचल प्रदेश सरकार के आयुष सचिव संदीप कदम, दिव्या प्रेम सेवा समिति मिशन हरिद्वार के संस्थापक डॉ आशीष गौतम, आईईएमएल के अध्यक्ष राकेश कुमार, आयुर्योग एक्सपो के सलाहकार समिति के अध्यक्ष डॉ एच आर नागेंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment