लखनऊ: रात में गर्लफ्रेंड के साथ होटल में रुके व्यापारी का शव मिला, परिजनों का आरोप- लाखों रुपये हड़पने के बाद कर दिया मर्डर

Sanchar Now
4 Min Read

लखनऊ: कृष्णानगर के होटल ‘सोलम इन’ में महिला मित्र ने बिल्डिंग मटीरियल व्यापारी की गला घोंटकर हत्या कर दी और भाग निकली। सफाई कर्मी कमरे में पहुंचा तो फर्श पर बिछे गद्दे पर व्यापारी का शव पड़ा था। व्यापारी के गले पर कसाव के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है।

पीजीआई स्थित एल्डिको उद्यान निवासी संतोष कुमार गौतम (47) का बिजनौर में कृष्णा ट्रेडर्स के नाम से बिल्डिंग मटीरियल का व्यापार था। वह शुक्रवार को पत्नी कृष्णा से जरूरी काम बताकर घर से निकले। दोपहर 1:45 बजे संतोष ने कृष्णानगर केसरीखेड़ा स्थित होटल ‘सोलम इन’ में कमरा नंबर-202 में चेक इन किया। उनके साथ मंजू नाम की महिला भी थी। होटल के रिसेप्शनिस्ट आदेश ने बताया कि दोनों शाम को घूमने के लिए गए थे और रात नौ बजे वापस आ गए। शनिवार सुबह 10:30 बजे मंजू हड़बड़ी में कमरे से निकली। पूछने पर कहा कि नाश्ता लेकर वापस आ जाएगी, पर नहीं लौटी। चेक आउट का समय होने पर सफाईकर्मी ने दरवाजा खोला तो मामले की खुलासा हुआ।

पहले भी महिला मित्र के साथ गए थे होटल

कृष्णानगर के होटल ‘सोलम इन’ में बिल्डिंग मटीरियल व्यापारी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। होटल प्रशासन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। होटल में दर्ज रेकॉर्ड के आधार पर कृष्णानगर पुलिस ने पीड़ित परिवारीजनों को जानकारी दी। हत्या का पता चलने पर एसीपी कृष्णानगर विनय द्विवेदी और इंस्पेक्टर पीके सिंह मौके पर पहुंचे। छानबीन में होटल के कमरे में शराब की बोतलें और अन्य आपत्तिजनक चीजें मिली हैं। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी का डीवीआर कब्जे में ले लिया है।

पढ़ें  Roorkee: कांवड़ दिखाने के बहाने युवक को बाइक पर ले गए, नहर की पटरी पर मिला शव, हत्या का आरोप

महिला कर रही थी ब्लैकमेल

रायबरेली रोड रक्षा खंड एल्डिको उद्यान निवासी संतोष कुमार गौतम (47) के परिवार में पत्नी कृष्णा, दो बेटियां मोनी (22), शगुन(16) और एक बेटा गोलू (20) है। घटनास्थल पर पहुंची पत्नी कृष्णा का रो-रो कर बुरा हाल था। उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों से पति संतोष का पारा निवासी मंजू से मिलना-जुलना था। आरोप है कि वह संतोष को ब्लैकमेल कर रही थी।

चौकी इंचार्ज ने कॉल की

पत्नी ने बताया कि 17 सितंबर को संतोष घर पर ही थे। इसी बीच उनके पास एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने अपना परिचय मोहान चौकी इंचार्ज अरविंद के रूप में दिया। बताया था कि मंजू ने संतोष के खिलाफ तहरीर दी है। गंभीर आरोप लगाए हैं। कथित चौकी इंचार्ज ने संतोष को समझौता करवाने के लिए बुलाया था। पुलिस छानबीन कर रही है कि अरविंद नाम का व्यक्ति कौन है, क्योंकि मोहान चौकी इंचार्ज मौजूदा समय में सचिन कौशिक हैं।

दो माह पहले भी होटल का कमरा बुक किया था

पत्नी कृष्णा ने बताया कि संतोष दो माह पूर्व भी होटल सोलम इन में मंजू के साथ गए थे। इस बात की जानकारी उन लोगों को हुई थी। पत्नी कृष्णा और बेटे होटल पहुंचे थे। वहां हंगामा किया था। इंस्पेक्टर कृष्णा नगर पीके सिंह के मुताबिक, शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पत्नी कृष्णा सिंह ने मंजू उसके पति और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या, ब्लैकमेलिंग का आरोप लगा तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन की जा रही है।

पढ़ें  Lucknow में बुजुर्ग दंपत्ति ने किया आत्मदाह का प्रयास, लोकभवन के सामने उत्पीड़न से परेशान होकर उठाया ये दुस्साहसिक कदम
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment