फेरों से पहले सामने आई दूल्हे की सच्चाई: खाने की टेबल पर लड़के ने खोया आपा, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

Sanchar Now
2 Min Read

शादी में दहेज कम मिलने या लड़का या लड़की पसंद न आने के कारण शादीयों को टूटने की घटना तो सबने सुनी है। लेकिन उत्तर प्रदेश के अमरोहा में दूल्हे को दुल्हन के भाई को गाली देना महंगा पड़ गया। दुल्हन को जब पता चला कि होने वाले पति ने उसके भाई को गाली दिया है तो लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया। काफी मनाने के बाद भी जब दुल्हन नहीं मानी तो पंचायत के बाद बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई।

सोमवार को होनी थी शादी

अमरोहा के नोगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर बंगर के किसान ने अपनी बेटी की शादी पास के गांव मिर्जापुर निवासी युवक के साथ तय की थी। सोमवार को लड़की की बारात आई थी। सब कुछ सही चल रहा था। जयमाल के बाद मेहमानों खाना खाकर लौट रहे थे। इसी दौरान दूल्हे पक्ष और दुल्हन के भाई से किसी बात को लेकर बहस हो गई।

दूल्हे ने दुल्हन के भाई को दिया गाली

वहां मौजूद लोगों ने बताया कि बारातियों और लड़की के भाई के बीत बहस होने के बाद दूल्हे ने होले वाले साले को गाली दे दिया। जिसके बाद दोनों तरफ के लोगों में कहासुनी होने लगी। जिसके बाद दुल्हन ने फेरे लेने से इनकार कर दिया।

इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने दुल्हन को काफी समझाया। लेकिन दुल्हन नहीं मानी। लिहाजा मंगलवार सुबह दोनों पक्षों में समझौता के लिए पंचायत बुलाई गई। दोपहर तक बैंक्वेट हाल में पंचायत जारी थी। हालांकि इस मामले में पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।

पढ़ें  Atiq Ahmed के राजदार वकील खान सौलत पर और कसा शिकंजा, गुर्गे व लुटेरे की पुलिस ने खोली हिस्ट्रीशीट; अब आजीवन होगी निगरानी
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment