ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में 2024-25 के बजट पर लगी मुहर, जाने किस मद में कितना होगा खर्च

Sanchar Now
4 Min Read

संचार न्यूज़। शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट पर मोहर लगा दी है। प्राधिकरण ने इस वित्तीय वर्ष के लिए 4859 करोड रुपए के बजट को मंजूरी दी है। इस वर्ष जमीन अधिग्रहण पर 1200 करोड रुपए और विकास एवं निर्माण कार्य पर 1272 करोड रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष में 5860 करोड रुपए की प्राप्ति का भी लक्ष्य रखा गया है।

 

दरअसल, शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास आयुक्त और नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 134वीं बोर्ड बैठक संपन्न हुई। जिसमें ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार, नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ लोकेश एम, यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ मेधा रूपम व सौम्य श्रीवास्तव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और बोर्ड के सदस्य शामिल हुए। इस बोर्ड बैठक में प्रमुख रूप से वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए प्रस्तावित बजट पर चर्चा की गई जिसके बाद बोर्ड ने बजट प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी है। इस वर्ष 2023-24 में पूर्व में चले आ रहे ऋणों के भुगतान के मद में माह 31 जनवरी 2024 तक 1272 करोड रुपए का भुगतान किया गया है। 31 जनवरी 2024 तक 1317 करोड रुपए की प्राप्ति हुई है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के आय-व्ययक के सापेक्ष 31 जनवरी 2024 तक 1448 करोड रुपए का भुगतान किया गया। वहीं 2024-25 में आवंटनों की इस की किस्तों से और नई प्रस्तावित योजनाएं एवं डिफॉल्ट धनराशि की वसूली से 5860 करोड रुपए के राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य रखा गया है। इसी तरह वित्तीय वर्ष 2024-25 में भू अधिग्रहण अतिरिक्त प्रतिकार के भुगतान, जेवर हवाई अड्डे में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का अंशदान, मेट्रो रेल एवं आधारभूत स्थापना सुविधाओं के विकास आदि के लिए 1500 करोड रुपए का भुगतान प्रस्तावित है।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा। युवक की गोली मारकर हत्या के दोषी को आजीवन कारावास, 14 साल बाद मिला न्याय

 

2024 भू अधिग्रहण, विकास एवं निर्माण कार्यों में 2472 करोड रुपए के व्यय का प्रस्ताव है वही 2024-25 में आंतरिक विकास कार्यों के लिए 120 करोड़, वृहद विकास कार्यों के लिए 120 करोड़, निर्माण कार्य में पूर्व में बनाए जा रहे आवासीय भवनों की अवशेष धनराशि एवं वेंडर मार्केट का निर्माण एवं दुकान/ क्योस्क के लिए 58.60 करोड़ रुपये प्रस्तावित है। विशेष परियोजनाओं के लिए 930.67 करोड़, उद्यानीकरण के लिए 43 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। जिसमें मुख्यतः फुटओवर ब्रिज, अंडर पास, एसटीपी, विद्युत सब स्टेशन, नए कॉलेज के निर्माण, ग्रेनो वेस्ट में अस्पताल हेल्थ सेंटर, अल्फा मार्केट का पुनर्विकाश विकास, कासना सूरजपुर का पुनर्विकास कार्य, बस शेल्टर, गंगाजल का अवशेष कार्य आदि शामिल है।

 

वर्ष 2024-25 में उद्यानीकरण के विकास कार्यों पर 43 करोड़ रुपए के खर्च प्रावधान है। ग्राम विकास मद में 520 करोड़, अर्बन स्वास्थ्य सेवाओं पर 957 करोड रुपए का भुगतान भी प्रस्तावित है। इस साल 1500 करोड रुपए के लोन का भुगतान करने का भी लक्ष्य है रखा गया है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment