यमुना एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर से टकराई कार, महिला पुलिसकर्मी सहित चालक की मौत

Sanchar Now
3 Min Read

 

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस वे पर दनकौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार की सुबह एक कार डिवाइडर से टकराते हुए पलट गयी। हादसे में सोनीपत के खरखोन्दा थाने की महिला महिला कांस्टेबल और कार के निजी चालक की मौत हो गई। वही दो अन्य पुलिसकर्मी सहित 5 लोग घायल हो गए हैं जिनको इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

दरअसल, हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा थाने की पुलिस गायब हुए युवक और युवती को बरामद करने छत्तीसगढ़ गई थी। गाड़ी में महिला कांस्टेबल सहित दो पुलिसकर्मी और युवती के पिता निजी गाड़ी आर्टिका लेकर छत्तीसगढ़ पहुंचे। वहां से युवक युवती को बरामद कर वापस लौट रहे थे। गुरुवार की सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर दनकौर थाने के अंतर्गत सलारपुर अंडरपास के पास कार डिवाइडर से टकराकर पलटी खा गई। जिसमें खरखौदा पुलिस की हेड कांस्टेबल बबीता (35) व आर्टिका चालक हरियाणा के गोपालपुर निवासी प्रदीप (38) की मौत हो गई वहीं अन्य लोग घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दनकौर थाना प्रभारी ने बताया कि गुरुवार की सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर सलारपुर अंडरपास के पास एक अर्टिका कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिसमें सोनीपत के खरखोदा थाने के तीन पुलिसकर्मी सहित अन्य लोग सवार थे। इसमें खरखोन्दा थाने की महिला हेड कांस्टेबल बबीता व आर्टिका कार चालक प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई वही कार में सवार अन्य लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें  पानी की स्मार्ट मीटर परियोजना पर प्राधिकरण जल्द शुरू करेगा काम, एसीईओ ने की समीक्षा बैठक

थाना प्रभारी ने बताया कि हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा थाने में युवक और युवती के गायब होने पर 337/23 मामला दर्ज किया गया। जिसमें खरखौदा पुलिस थाने से एक महिला कांस्टेबल सहित चार पुलिसकर्मी निजी कार अर्टिका से युवती के पिता सहित छत्तीसगढ़ गए। वहां से युवक और युवती को बरामद कर सभी हरियाणा के लिए वापस लौट रहे थे। यमुना एक्सप्रेस वे पर दनकौर थाना क्षेत्र में उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया जिसमें महिला कॉन्स्टेबल सहित चालक की मौत हो गई। वहीं बरामद युवती उसके पिता और युवक को हल्की चोटें आई हैं जबकि एएसआई वेदपाल सिंह, वीरपाल सिंह दोनों पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उनका उपचार चल रहा है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment