ग्रेटर नोएडा में ऑटो एक्सपो में नही होगा भविष्य की कारो का दीदार, निःशुल्क रहेगी एंट्री

Sanchar Now
3 Min Read

Sanchar Now। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का कल ग्रेटर नोएडा में आगाज होगा। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 19 जनवरी से 22 जनवरी तक इसका आयोजन किया जाएगा। लेकिन इस बार भविष्य की कार और बाइक देखने वाले लोगों को उनकी झलक एक्सपो में दिखाई नहीं देगी। क्योंकि ग्रेटर नोएडा में ऑटो एक्सपो 2025 में केवल हैवी व्हीकल और इलेक्ट्रिक व्हीकल की कंपनियां ही प्रदर्शनी लगायेंगी।

दरअसल, इस बार भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो (ऑटो एक्सपो) 2025 में ऑटोमोबाइल्स के साथ बैटरी और टायर शो का भी आयोजन किया जा रहा है। इस बार आयोजित हो रहे 17वे ऑटो एक्सपो में ऑटोमोबाइल जगत की 34 से अधिक कंपनियां भाग ले रही है। यह सभी कंपनियां अपने भविष्य के वाहनों को इसमें प्रदर्शित करेंगी।

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में ऑटो एक्सपो 2025 का रविवार को शुभारंभ किया जाएगा। इस बार यहां पर आयोजित होने वाले ऑटो एक्सपो में हैवी व्हीकल कंपनियां अपनी प्रदर्शन लगाएंगे। जिसमे जेसीबी, सैनी और जॉन डियर जैसी अन्य कंपनियां अपने व्हीकल प्रदर्शित करेंगी। बड़ी कंपनियों के द्वारा अपनी हैवी व्हीकल प्रदर्शित करने के दौरान यहां पर टू व्हीलर और फोर व्हीलर जैसी भविष्य की कार व बाइक देखने को नहीं मिलेंगे। जिसके चलते ऑटो एक्सपो में भविष्य की कारों को देखने की तमन्ना रखने वाले लोगों में ग्रेटर नोएडा ऑटो एक्सपो से भारी निराशा है।

भविष्य की टू व्हीलर और फोर व्हीलर गाड़ियों को देखने की तमन्ना रखने वाले लोगों को इसके लिए दिल्ली के मंडपम और यशोभूमि में चल रहे ऑटो एक्सपो जाना पड़ेगा। क्योकि दिल्ली के मंडपम में बीती 17 जनवरी से भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो की सुरुवात हुई जबकि दिल्ली के यशोभूमि में 18 जनवरी से इसका आयोजन सुरु हुआ जो 22 जनवरी तक चलेगा।

पढ़ें  उद्योगों के लिए ग्रेटर नोएडा में पंजीकरण व जागरूकता शिविर, 160 उधमी हुए शामिल

इस बार तीन जगह पर भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश-विदेश से 5 लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। ग्रेटर नोएडा में 19 जनवरी से 22 जनवरी तक होने वाले इस आयोजन में लोगों को प्रवेश निशुल्क दिया जाएगा। इससे पहले आयोजित होने वाले ऑटो एक्सपो में टिकट लेकर ही एंट्री दी जाती थी। लेकिन ग्रेटर नोएडा में भविष्य की टू व्हीलर और फोर व्हीलर कारों के नए होने के चलते फ्री प्रवेश दिए जाने के बाद भी कम लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment