Noida: बंद पड़ी बिल्डिंग में दंपती ने सातवें फ्लोर से कूदकर दी जान, पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के सेक्टर-59 में एक खाली इमारत की सातवीं मंजिल से कूद कर एक दंपति ने छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने दोनों की शिनाख्त कराई है।

सेक्टर-59 में रहते थे दोनों

जानकारी के मुताबिक, ये हादसा शुक्रवार दोपहर का है। बताया गया है कि थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के सेक्टर-59 की बी-25 इमारत काफी दिनों से बंद थी। यहां चौकीदार राकेश प्रजापति और उसकी पत्नी कंचन रहते थे। नोएडा पुलिस ने बताया है कि दोनों मूलरूप से दिल्ली के चांदबाग इलाके के रहने वाले थे। दोपहर में दोनों ने इमारत की सांतवीं मंजिल से छलांग लगा दी।

पुलिस को कारण की तलाश

छलांग लगाने के बाद गंभीर रूप से घायल दंपति ने मौके पर ही मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना सेक्टर-58 पुलिस का कहना है कि अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लगा है। पुलिस मामले में हर बिंदु से जांच में जुटी है।

नोएडा में पहले भी हुई आत्महत्या

बता दें कि इसी साल 27 जनवरी में भी सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में सुपरटेक कैप्टाउन सोसायटी में 15वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत हो हुई थी। हालांकि प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि महिला ने आत्महत्या की थी। महिला यहां अपने परिवार के साथ रहती थी।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा में Film City को लेकर इंतजार खत्म, CM योगी जल्द करेंगे शिलान्यास; जानिए क्या होगा खास?
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment