तबेले में दफन थी बेटी की लाश, पिता जानता था फिर भी रहा चुप, एक महीने बाद ऐसे खुला राज

Sanchar Now
3 Min Read

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मोहनलालगंज के ग्राम सोहावा में एक पिता ने अपनी 14 साल की बेटी की हत्या कर दी। दिल दहला देने वाला मामला सामने के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। पुलिस ने लड़की के शव को जमीन से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। लड़की की मां की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। 3 जून को लड़की की मां सुनीता ने मोहनलालगंज कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाई थी। महिला ने आरोप लगाया था कि 14 साल की नाबालिग बेटी गुमशुदा है।

सूचना के बाद थाना मोहनलालगंज में केस दर्ज किया गया था। पुलिस को शुरू से ही मामला संदिग्ध लग रहा था। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। जिसके बाद पुलिस को उसके पिता पर शक हुआ। इसके बाद आरोपी पिता संजीवन लाल से सख्ती से पूछताछ की गई। आरोपी ने कबूल किया कि उसने बेटी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को घर के पीछे दफना दिया है। मां ने आरोप लगाया था कि उसके पिता ने ही बेटी की हत्या की है। शव को घर या कहीं और दफना दिया है। जिस समय बेटी की हत्या की गई, वह मायके गई हुई थी। लौटने के बाद बेटी घर पर नहीं मिली। जिसके बाद मां थाने में मामले की शिकायत दर्ज करवाने आई।

बार-बार बयान बदल रहा था पिता

पुलिस की जांच में पिता बार-बार बयान बदल रहा था। जिसके बाद शक गहरा गया। बाद में पत्नी ने भी उस पर आरोप लगा दिया। पिता ने पुलिस को बरगलाने की कोशिश भी की। कहा कि बेटी की मौत हो गई थी, किसी को पता न चले, इसलिए दफनाया। अपर पुलिस उपयुक्त शशांक सिंह ने बताया कि पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का एग्जीम्यूशन कराया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक की रिपोर्ट के आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। महिला ने बताया है कि उसका पति सजीवन लाल नशे का आदी है। वह अक्सर मारपीट करता था। जिससे परेशान होकर वह मायके चली गई थी। पीछे से आरोपी ने बेटी को मार डाला।

पढ़ें  सीपीएचआई और पीमेक इंडिया के 16वे संस्करण का होगा आयोजन, 150 से अधिक देशो के लोग होंगे शामिल
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment