रुद्रनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद, अलौकिक अवसर के साक्षी बने लोग, अब यहां होंगे दर्शन

Sanchar Now
1 Min Read

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट आज बृहस्पतिवार को ब्रह्म मुहूर्त में शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। रुद्रनाथ जी की उत्सव विग्रह डोली अपने शीतकालीन स्थल गोपीनाथ मंदिर गोपेश्वर के लिए रवाना हो गई है।

आज ही 18 किमी की पैदल दूरी तय कर देर शाम तक रुद्रनाथ भगवान अपने शीतकालीन प्रवास में विराजमान हो जाएंगे। रुद्रनाथ मंदिर के पुजारी वेद प्रकाश भट्ट ने विधि विधान से मंदिर को शीतकाल के लिए बंद किया। इस मौके पर सैकड़ो भक्तगण मौजूद रहे।

वहीं द्वितीय केदार मध्यमेश्वर की कपट 20 नवंबर और तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट 4 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे।

पढ़ें  महिला IAS को परेशान करने के आरोप में IRS अधिकारी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने 3 धाराओं में दर्ज किया केस
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment