हिमालय में विराजमान द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम के कपाट खुले, खास पल के साक्षी बने 667 श्रद्धालु

Sanchar Now
1 Min Read

विधि-विधान के साथ आज द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट खोल दिए गए हैं। मंगलवार को भगवान मद्महेश्वर की चल उत्सव विग्रह डोली के अपने रात्रि प्रवास के लिए गौंडार गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। आज बुधवार को डोली धाम पहुंची।

रांसी गांव स्थित राकेश्वरी मंदिर में स्थानीय पुजारी व मद्महेश्वर के लिए नियुक्त पुजारी शिव लिंग ने मां राकेश्वतरी और भगवान मद्महेश्वर का अभिषेक पूजन किया और संयुक्त आरती उतारी। राकेश्वरी मंदिर की परिक्रमा करने के बाद भगवान मद्महेश्वर ने भक्तों को आशीर्वाद दिया और सुबह 7.30 बजे राकेश्वरी मंदिर रांसी से अपने मंदिर के लिए प्रस्थान किया।

घने जंगल के बीच छह किमी पैदल दूरी तय करते हुए सुबह 10.30 बजे चल उत्सव विग्रह डोली भक्तों के साथ गौंडार गांव पहुंची। भक्तों ने पंचायती चौक पर डोली को विराजमान किया। आज बुधवार को सुबह 6 बजे द्वितीय केदार की चल उत्सव विग्रह डोली ने गौंडार गांव से अपने मंदिर के लिए प्रस्थान किया। इसके बाद शुभ लग्न पर मद्महेश्वर मंदिर के कपाट खोल दिए गए।

पढ़ें  अस्पताल है या ‘बीयर बार’, फ्रीजर में दवाओं की जगह रखी मिली कैन और सोडा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment