Kohli की दीवानगी तो देखिए! सिक्योरिटी को चकमा देकर विराट से मिलने पहुंचा फैन, बीच मैदान में छुए पैर, लगाया गले; VIDEO वायरल

Sanchar Now
2 Min Read

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में पंजाब किंग्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के छठे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से भिड़ रही है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 176 रन का स्कोर बनाया है. बेंगलुरु की टीम इस लक्ष्य का पीछा कर रही है. बेंगलुरु की टीम जैसे ही रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी उसी समय एक फैन क्रीज पर विराट कोहली के पास आ पहुंचा. मैदान पर आने के बाद फैन ने विराट कोहली के पैर भी छूए.

मैच के दौरान जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली और फॉफ डुप्लेसी क्रीज पर आने की तैयारी कर रहे थे तो कोहली का एक प्रशंसक स्टार बल्लेबाज के पैर छूने के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैदान में आ पहुंचा. कोहली बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हो रहे थे. जैसे ही वह क्रीज पर पहुंचे तभी एक फैन वहां आ पहुंचा और आते ही उसने कोहली के पैर छू लिए.

इसके बाद वह कोहली के गले भी लगने लगा. इसके बाद सुरक्षाकर्मी क्रीज पर पहुंचे और उन्होंने उस फैन को वहां से दूर किया. कोहली के फैन का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने स्टेडियम में घुसने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

यह पहली बार नहीं है जब कोहली का कोई फैन इस तरह से मैदान पर आकर उससे मिला है. इस साल जनवरी में अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान भी एक प्रशंसक ने स्टार बल्लेबाज के साथ ऐसा ही किया था. टी20 विश्व कप 2024 टीम में जगह बनाने के लिए कोहली ने 14 महीने के अंतराल के बाद अंतरराष्ट्रीय मंच पर टी20 क्रिकेट में वापसी की थी. उस समय जब वह अंतिम ओवरों में सीमा रेखा क्षेत्ररक्षण कर रहे थे तब एक फैन उनके पास आ पहुंचा था वह कोहली के गले लग गया था.

पढ़ें  ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का बड़ा बयान, करियर के आखिर तक नहीं छोडूंगा आईपीएल
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment