शादी से पहले उठी अर्थी, हल्दी के दौरान डांस करते हुए हार्ट अटैक से दुल्हन की मौत

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में शादी से एक दिन पहले युवती की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, परिवार के सदस्यों ने बताया कि रविवार देर रात तक हल्दी की रस्म के दौरान नृत्य कर रही दीक्षा (22) की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वह शौचालय गई जहां हृदय गति रुकने से उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, दीक्षा की सोमवार को शादी होने वाली थी।

पुलिस ने बताया कि घटना इस्लामनगर थानाक्षेत्र के नूरपुर पिनौनी गांव की है, जहां दिनेश पाल सिंह की बेटी दीक्षा (22) की शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। पुलिस के मुताबिक, रविवार देर रात लगभग 12.30 बजे हल्दी की रस्म के दौरान नाचते-नाचते दीक्षा को घबराहट होने लगी और वह शौचालय में चली गई। पुलिस ने बताया कि दीक्षा के काफी देर तक नहीं लौटने पर पिता दिनेश पाल सिंह शौचालय गये और दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

पुलिस के मुताबिक, परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़ा, तो देखा कि दीक्षा जमीन पर पड़ी हुई थी और उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि दीक्षा की शादी मुरादाबाद जिले के शिवपुरी गांव के रहने वाले सौरभ से तय हुई थी। इस्लामनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है और पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया है।

पढ़ें  सीएम योगी बोले- यूपी की नई पहचान बर्दाश्त नहीं कर पा रहे जातिवादी-परिवारवादी
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment