महीनों पहले चोरी हुई बकरी ने मालिक को पहचाना, सीता नाम सुनकर घर की तरफ दौड़ी

Sanchar Now
1 Min Read

सेवापुरी: कपसेठी थाना के भूसौला गांव में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां के एक गांव की महिला ने अपने पड़ोसी की बकरी चुरा कर घर के अंदर कैद कर ली। बकरी की पहचान ना हो, उसके लिए उसके बाल काटकर उसे कई कलर में पेंट कर दिया। मजेदार बात तो यह है कि बकरी पालक बकरी को ढूंढता रहा, लेकिन उसे नहीं मिली तो वह उसे भूल गया।

शुक्रवार की देर शाम बकरी चुराने वाली महिला घर का दरवाजा बंद करना भूल गई तो बकरी मौका पा बाहर आ गई और खेत में पहुंच गई। बकरी पालक की बेटी की नजर जब उस पर पड़ी तो वह पहले रखे गए नाम से बकरी को जब पुकार तो वह भागी-भागी अपने पुराने पालक के घर पहुंच गई।

इसके बाद जब भेद खुल गया तो विवाद की स्थिति पनप गई और दोनों पक्षों में लंबी पंचायत हुई। जब कोई निर्णय नहीं हुआ तो मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस दोनों पक्षों को शनिवार की सुबह चौकी पर बुलाया तो बकरी चुराने वाली महिला भेद खुल जाने पर भाग खड़ी हुई, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।

पढ़ें  होली पर फाग जुलूस के दौरान बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज तो भीड़ ने बरसाए पत्थर; 3 पुलिसकर्मी घायल
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment