शादी के दिन दूल्हे की मौत, ग्रेटर नोएडा से बुलंदशहर जानी थी बारात

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। रबूपुरा में शादी के दिन ही दूल्हे की मौत हो गई। दूल्हे ने बीमारी के चलते कस्बे के ही एक झोलाछाप से इंजेक्शन लगवाया था, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। स्वजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर जैसे ही घर पहुंची शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। शाम को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर के रफीक खान के बेटे रिजवान की शादी बुलंदशहर के जलीलपुर गांव में तय हुई थी। बुधवार शाम उसकी बारात जानी थी। स्वजन व रिश्तेदार शादी की तैयारियों में लगे थे। हर तरफ खुशी का माहौल था। घर को फूलों से सजाया गया था।

दिन में अचानक तबीयत खराब हुई

इसी दौरान बुधवार सुबह रिजवान की तबीयत कुछ खराब हो गई। चर्चा है कि उसने कस्बे के ही एक झोलाछाप से दवा ली और इंजेक्शन लगवाया, जिसके तुरंत बाद उसकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई। स्वजन उसे लेकर बुलंदशहर के अस्पताल गए, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे नोएडा के लिए रेफर कर दिया।

अस्पताल ले जाते समय गई जान

नोएडा ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवक की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशी मातम बदल गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन स्वजन ने मामले में कोई कार्रवाई करने से इनकार करते हुए बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

मृतक युवक के पड़ोसियों ने बताया कि करीब 22 वर्ष पूर्व रिजवान की मां की मौत हो गई थी। उस समय रिजवान दो वर्ष का था। उसके पिता रफीक उसकी शादी को लेकर बहुत उत्साहित थे, लेकिन शादी के दिन हुई मौत से परिवार सदमे में है।

पढ़ें  लोन दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले महिला सहित दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment