फेशियल कराने गया था दूल्हा, बारात निकलने से पहले हो गया गायब, मोबाइल भी मिला स्विच ऑफ

Sanchar Now
2 Min Read

देवरिया: उत्तर प्रदेश के Deoria से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बारात जाने से पहले ही दूल्हा रफूचक्कर हो गया. जब काफी देर तक भी दूल्हा वापस घर नहीं लौटा तो परिजाओं और महमानों में हडकंप मच गया. लाख ढूंढने के बाद भी परिजनों को लड़के की कोई खोज खबर नहीं लगी.

यह है मामला 

यूपी के देवरिया जिले में एक शादी समारोह में दूल्हे ने अपनी ही शादी में ऐसा कांड कर डाला, जिससे घर की खुशियों में पानी फिर गया. दरअसल बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाले लड़के का रिश्ता कुशीनगर जनपद के फाजिलनगर क्षेत्र में तय हुआ था. मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को बारात जाने वाली थी. इसको लेकर दोनों के घरों में तैयारी चल रही थी.

फेशियल कराने गया था दूल्हा

मिली जानकारी के मुताबिक दूल्हा शनिवार रात दूल्हा घर से फेशियल कराने के नाम पर निकला था. देर रात तक भी जब दूल्हा घर वापस नहीं लौटा.तो, परिजनों ने उसको फोन किया.लेकिन, उसका फोन बंद आ रहा था. इसके बाद लाख ढूंढने के बाद भी लड़के का कुछ अता-पता नहीं लगा. दूल्हे के गायब होने की सूचना लड़की पक्ष को लग गई. जिसके बाद दोनों शादी के घर में हडकंप मच गया.

भाग गया दूल्हा…

मिली जानकरी के मुताबिक लड़के का पहले किसी लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. लड़का परिजनों द्वारा किए गे रिश्ते से खुश नहीं था और उसने शादी से मना किया था.लेकिन, उसके परिजनों ने उनकी एक न सुनी. सूत्रों की जानकारी के मुताबिक इसी कारण लड़का घर से फरार हो गया.

पढ़ें  DRI ने गिरफ्तार किए तीन तस्कर, बरामद हुई 5.2 किलो हेरोइन; नाइजीरियाई नागरिक निकला मास्टरमाइंड
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment