ग्रेटर नोएडा में दिखा तेज रफ्तार का कहर, बाइक सवार की हुई मौत

Sanchar Now
2 Min Read

 ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आ रही है। यहां एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। भीषण हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है।जानकारी के मुताबिक, कोतवाली बादलपुर क्षेत्र के धूम मानिकपुर गांव के पास आज सुबह करीब 7 बजे के आसपास एक तेज रफ्तार ट्रक का कहर देखने को मिला। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी।

नोएडा एक्सिडेंट को लेकर बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। इस तेज रफ्तार कहर में बाइक सवार मोनू पाल घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने स्थानीय पुलिस की मदद से घायल को दादरी के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी ट्रक चालक को ट्रक सहित पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार को थाना बादलपुर क्षेत्र के अंतर्गत मोटरसाईकिल सवार मोनू उर्फ विपिन पाल दादरी की तरफ जा रहे थे। तभी पीछे से एक ट्रक जिसका रजिस्टर्ड नम्बर डीएल 1 जीई 2335 है, उसने मोटरसाईकिल सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार को निजी अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस की तरफ से शव का पंचायतनामा भर आवश्यक कार्यवाही की गयी। परिजन मौके पर मौजूद है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पढ़ें  गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के डीन पर पीएचडी की छात्रा ने लगाया यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज 
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment