त‍िहाड़ जेल में बिगड़ गई द‍िल्‍ली शराब घोटाले के इस आरोपी की तबीयत, DDU में कराया चेकअप

Sanchar Now
1 Min Read

नई दिल्ली। Delhi Excise Policy Scam Case में केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा आरोपी बनाई गई बीआरएस नेता के. कविता की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तिहाड़ जेल से दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह जानकारी तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने उपलब्ध कराई है। के. कविता तेलंगाना के पूर्व सीएम चंद्रशेखर राव की बेटी हैं। दिल्ली आबकारी नीति मामले में के. कविता जेल संख्या-6 में बंद हैं।

तेज बुखार की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती

बीआरएस नेता को तेज बुखार की शिकायत पर अस्पताल ले जाया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

सबसे पहले सीबीआई ने कसा था के. कविता पर शिकंजा

तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता को सीबीआई ने अप्रैल में तिहाड़ जेल में गिरफ्तार किया था, जहां उन्हें इसी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की गिरफ्तारी के बाद रखा गया था। ईडी ने कविता को 15 मार्च को हैदराबाद में उनके बंजारा हिल्स स्थित आवास से गिरफ्तार किया था। कविता फिलहाल दोनों मामलों में न्यायिक हिरासत में हैं।

पढ़ें  महाकुंभ 2025: जूना अखाड़े से निकाले गए IIT वाले बाबा, संतों ने लगाए महंत सोमेश्वर पुरी के अपमान के आरोप
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment