नीले ड्रम का डर! पति ने खुद पत्नी को प्रेमी को सौंपा, थाने में दोनों को दिया आशीवार्द; कहा- अब साथ रहो

Sanchar Now
2 Min Read

बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ा तो दोनों को पुलिस थाने ले गया और पत्नी को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया। पति ने पत्नी के साथ बच्चों को भी उसके प्रेमी को सौंप दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है नहीं पुलिस इस मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कर रही है।

पत्नी को पकड़ा था रंगेहाथ

जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव फतेहगढ़ में रहने वाला एक व्यक्ति काफी समय से अपनी पत्नी के व्यवहार में बदलाव महसूस कर रहा था। पत्नी का प्रेम-प्रसंग उसके ही पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ चल रहा था। कई बार समझाने के बावजूद जब बात नहीं बनी, तो पति ने मौका मिलते ही पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद पति अपनी पत्नी, बच्चों और पत्नी के प्रेमी को लेकर थाने पहुंचा। जहां उसने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और एक चौंकाने वाला फैसला सुनाया।

थाने में लिखित रजामंदी दी

पति ने पुलिस को लिखित रूप में सूचना दी कि वह अपनी पत्नी और बच्चों को प्रेमी को सौंप रहा है और दोनों को साथ रहने की अनुमति दे रहा है। इसके बाद पति ने न सिर्फ पत्नी को प्रेमी के साथ रहने का निर्णय लिया, बल्कि थाने में खुले तौर पर दोनों को साथ रहने का “आशीर्वाद” भी दिया। यह मामला अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इस फैसले को लेकर अलग-अलग राय रख रहे हैं, कुछ इसे पति की समझदारी बता रहे हैं, तो कुछ पारिवारिक मूल्यों के गिरते स्तर की निशानी कह रहे हैं।

पढ़ें  स्कूल से लौट रहीं 2 बहनों की करंट से मौत, 6 मिनट सड़क पर तड़पती रहीं; JE और SDO सस्पेंड

वहीं पूरे मामले में जानकारी देते हुए बुलंदशहर के एसपी देहात डॉ तेजवीर सिंह ने बताया कि थाना अहमदगढ़ क्षेत्र में उक्त प्रकरण में पुलिस को एक सूचना प्राप्त हुई थी। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment