गाड़ी में पत्नी और गर्लफ्रेंड के साथ था प्रेमी, अचानक उतरकर भागी प्रेमिका तो पीछा कर काटा

Sanchar Now
3 Min Read

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक शादीशुदा शख्स ने अपनी ही गर्लफ्रेंड की बेरहमी से हत्या कर डाली. कार के अंदर पहले गर्लफ्रेंड पर शख्स ने धारदार हथियार से वार किया. घायल हालत में कार से बाहर निकलकर युवती मदद मांगने के लिए सड़क पर दौड़ने लगी. तभी शख्स ने पीछे से उसके सिर पर बांका से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए. इससे युवती की मौत हो गई. शख्स की पत्नी भी वारदात के समय उसी के साथ थी. पुलिस ने आरोपी शख्स को तो गिरफ्तार कर लिया है. उसकी पत्नी अभी फरार है.

घटना हाफिजगंज थानाक्षेत्र की है. पवन गुप्ता नामक शख्स जो कि किराना व्यापारी है, उसका पिछले तीन सालों से एक युवती से अफेयर चल रहा था. युवती उससे जो कुछ भी मांगती, किराना व्यापारी उसकी हर डिमांड पूरी करता. लेकिन कुछ समय पहले व्यापारी की पत्नी को इसकी भनक लग गई. घर में खूब हंगामा हुआ. किराना व्यापारी ने पत्नी से वादा किया कि वो युवती से कभी बात नहीं करेगा.

लेकिन उधर, व्यापारी की प्रेमिका को यह बात रास नहीं आई. वो यह रिश्ता खत्म नहीं करना चाहती थी. इसलिए रोज उससे मिलने पहुंच जाती. व्यापारी पवन गुप्ता पत्नी और प्रेमिका के बीच में फंस गया था. इसलिए उसने सोमवार को प्रेमिका से कहा कि वो उससे मिलने आए. प्रेमिका उससे मिलने पहुंची. जैसे ही वो कार में बैठी तो वहां पहले से ही व्यापारी की पत्नी बैठी थी. व्यापारी ने प्रेमिका को समझाने की कोशिश की. लेकिन वो कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थी.

पढ़ें  बस ड्राइवर ने काटी अपनी कलाई, महिला यात्री की खून से भरने लगा मांग, तभी…

झूठे केस में फंसाने की धमकी

व्यापारी ने बताया- कार में जब मैं अपनी प्रेमिका को समझा रहा था तो वो लड़ने लगी. मुझे झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगी. तो मेरी पत्नी ने उसे थप्पड़ मार दिया. बस प्रेमिका और पत्नी के बीच लड़ाई शुरू हो गई. मुझे गुस्सा आया तो मैंने अपनी प्रेमिका के हाथ पर बांका से वार कर दिया. उसे चोट लगी तो वो कार से बाहर निकलकर भागने लगी. तब मैं भी उसके पीछे गया, उसके सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए. इससे वो वहीं मर गई. फिर हम वहां से भाग निकले.

अगले दिन मिला युवती का शव

पुलिस ने बताया कि युवती के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. अगले दिन हमें युवती का शव मिला. मोबाइल डिटेल से पता चला कि युवती की अंतिम बार किराना व्यापारी से बात हुई थी. हमनें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसने गुनाह कबूल कर लिया है. व्यापारी की पत्नी अभी फरार है. उसकी तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment