बदमाश ने पुलिस टीम पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जवान को लगी गोली; बदमाश को लिया हिरासत में

Sanchar Now
3 Min Read

कन्नौज: यूपी के कन्नौज जिले में हिस्ट्रीशीटर पूर्व प्रधान पति के घर कुर्की की नोटिस चस्पा करने गई पुलिस टीम पर दबंगों ने हमला बोल दिया। दबंगों ने पुलिस पर सीधी फायरिंग झोंक दी। फायरिंग में एक सिपाही को गोली लग गयी। इससे सिपाही झटपटाकर गिर गया। इसके बाद दबंग लगातार फायरिंग करने लगे।

पुलिस टीम ने किसी तरह अपनी जान बचाते हुए घायल सिपाही को अस्पताल पहुंचाया और इस बात की सूचना अधिकारियों को दी। हालांकि फायरिंग को देखते हुए पुलिस के आलाधिकारी गांव से दो सौ मीटर की दूरी तक किसी को जाने की इजाजत नहीं दे रही है।

थाना बिशुनगढ क्षेत्र के ग्राम धरनी धीरपुर नगरिया के रहने वाले पूर्व प्रधान पति अशोक कुमार यादव उर्फ मुन्ना लाल यादव पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर की कार्रवाई करने के बाद उसके घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा करने के लिए पुलिस टीम पहुंची थी। तभी पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। हमले में सचिन राठी नाम के एक सिपाही के गोली लग गयी। गोली लगते ही सिपाही मौके पर गिर गया।

इसको आनन–फानन पुलिस की टीम छिबरामऊ के सो शैय्या अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए रेफर कर दिया। जिसके बाद सिपाही की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। हालांकि मामला आलाधिकारियों तक पहुंचते ही मौके पर जिले भर से फोर्स भेजा गया है। जिससे गांव की घेराबंदी कर पुलिस मोर्चा संभाले हुई है। दबंगों की फायरिंग को देखते ही पुलिस ने गांव से 200 मीटर पहले ही मीडिया को रोक दिया हे। किसी को भी अंदर नही जाने की इजाजत है।

पढ़ें  UP Board Exam: 24 जनवरी से शुरू होगी इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं, दो चरणों में होगा आयोजन

दबंग किस्म का है पूर्व प्रधान पति

ग्राम सभा धरना धीरपुर नगरिया की पूर्व प्रधान श्यामा देवी का परिवार दबंग किस्म का बताया जा रहा है। जिसमें श्यामा देवी के पति अशोक कुमार यादव उर्फ मुन्ना लाल यादव पर हत्या सहित कई मामले पुलिस में दर्ज है। इससे पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा करने के लिए पुलिस टीम पहुंची थी। पुलिस को देखकर अशोक कुमार यादव उर्फ मुन्ना लाल यह समझा की पुलिस उसको गिरफ्तार करने पहुंची है। जिससे अशोक कुमार की ओर से पुलिस पर सीधी फायरिंग कर दी गई। जिसमें सिपाही सचिन राठी गम्भीर रूप से घायल हो गया।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment