सगी बहनों को ले जा रहे दूसरे समुदाय के युवकों को भीड़ ने पीटा

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के बरेली (Bareilly) में दो नाबालिग सगी बहनों को विशेष समुदाय के दो युवकों ले जाते हुए ग्रामीणों ने पकड़ लिया. इसके बाद दोनों युवकों की जमकर पिटाई की और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया. दोनों युवकों के खिलाफ भोजीपुरा थाने (Bhojipura Police Station) में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया. साथ ही आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया.

दोनों युवक पीपलसाना चौधरी गांव की दो सगी नाबालिग बहनों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जा रहा था. वहीं जैसे ही गांव वालों ने दोनों युवकों को लड़कियों को ले जाते देखा तो पकड़कर उनकी धुनाई कर दी. फिर डायल 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी गई. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया.

लड़की के परिवार वालों का अभी नहीं आया कोई बयान

एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल का कहना है कि दो बच्चियों को दो विशेष समुदाय के युवक अपने साथ ले जा रहे थे. इस मामले में पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों के खिलाफ भोजीपुरा थाना पर धारा 363/366/354(क) और धारा 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस ने बहेड़ी थाना क्षेत्र के ऊनई गांव के सलीम और शाही थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव के शकील को गिरफ्तार किया. फिलहाल इस मामले में लड़की के परिवार वाले कुछ भी बोल नहीं रहे हैं.

गौरतलब है कि हाल के दिनों में यूपी के अलग-अलग शहरों से कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें विशेष समुदाय के साथ घूमने वाले दूसरे धर्म के युवकों के साथ मारपीट की गई. हालांकि, इनमें से कई मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार भी किया है.

पढ़ें  UP: बरेली के नौशाद और आमान ने नाम बदले, 30 से ज्यादा लड़कियों को बनाया शिकार
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment