ग्रेटर नोएडा में पुलिस के हत्थे लगा बुजुर्ग किसान का हत्यारा

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा के थाना कासना पुलिस ने बीते दिनों सलेमपुर गुर्जर गांव में हुई वृद्ध किसान की हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश के पास से हत्या की वारदात में प्रयुक्त एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।

बुजुर्ग का हत्यारोपी गिरफ्तार

इस मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बीते दिनों सलेमपुर गुर्जर गांव में बुजुर्ग श्यामसिंह की हत्या के मामले में वांछित चल रहा बिरोंडी गांव निवासी प्रशांत उर्फ अक्की डाढा गांव की तरफ आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सर्विस रोड से प्रशांत उर्फ अक्की को दबोच लिया।

लालच में आकर की थी बुजुर्ग की हत्या

तलाशी में इसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह अपने दोस्त राजकुमार के कहने पर लालच में आकर बुजुर्ग श्याम सिंह की हत्या की योजना में शामिल हुआ था। उसने अपने दोस्त रविंद्र को भी बुजुर्ग श्याम सिंह का काम तमाम करने के लिए तैयार किया और इस घटना को अंजाम देने के लिए एक गाड़ी का इंतजाम भी उसके द्वारा किया गया था। उसके द्वारा लाई गई गाड़ी में ही सभी लोग सवार होकर सलेमपुर गुर्जर गांव पहुंचे। राजकुमार, रविंद्र, बॉबी, और अमित भाटी के साथ मिलकर उन्होंने श्याम सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी और वहां से फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस मुठभेड़ में तीन लोगों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

पढ़ें  गीता पंडित ने लगातार तीसरी बार ली शपथ: दादरी नगरपालिका अध्यक्ष की संभालेंगी जिम्मेदारी, अधूरे कार्यों को पूरा कराने पर रहेगा जोर
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment