आंचल पर लिखे नंबर से सुलझी हत्या की गुत्थी, ननद-भाभी ने पहाड़ी से दिया था धक्का; प्रॉपर्टी पर थी नजर

Sanchar Now
3 Min Read

सोनभद्र: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से संपत्ति के लालच में वृद्ध दंपत्ति की हत्या का मामला सामने आया है। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चेरुई के जंगल में वृद्ध दंपति की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। सीओ सिटी चारू द्विवेदी ने बताया कि वृद्ध दंपति की संपत्ति हड़पने के लालच में दो महिलाओं ने हत्या कर दी। दंपति को पहाड़ी से नीचे धक्का दे दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक दंपति का शव शनिवार 22 मार्च को चेरुई के मकरीबारी नामक स्थान पर प्राप्त हुआ था। पुलिस इस घटना की छानबीन कर रही थी। घटना के संबंध में मृतक के चचेरे भाई रामाश्रय की तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही थी। पुलिस ने मामले में गिरफ्तार ननद और भाभी को जेल भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 22 मार्च 2025 को राबर्ट्सगज कोतवाली क्षेत्र में चेरूई के जंगल में पुलिस को मकरीबारी गांव में एक वृद्ध दंपति का शव पड़ा मिला था। महिला के पास से मिले मोबाइल नंबर के माध्यम से उनकी पहचान मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र के कोलना गांव निवासी नारायण और उसकी पत्नी पार्वती के रूप में हुई थी। दरअसल, उनका पुत्र संजय काफी समय से घर से गायब था।

मृतक नारायण की पड़ोसी मीना ने साजिश के तहत उसके लड़के संजय को गायब करके अपनी ननद सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र की रहने वाली रेखा के घर में रखा था। इसके बाद ननद रेखा और भाभी मीना ने मृतक दंपति के लड़के संजय को खोजने के बहाने दोनों को राबर्ट्सगज कोतवाली क्षेत्र में चेरुई के जंगल में एक झाड़फूंक करने वाले ओझा के घर लाई थी।

पढ़ें  स्कार्पियों सवार लोगो ने ढाबे पर की फायरिंग, चार घायल

पहाड़ी से दिया था धक्का

दोनों महिलाएं 20 मार्च को ओझा के घर रुकी भी थी। वापस अदलहाट लौटते समय ननद और भाभी ने दंपति को अलग-अलग ले जाकर पहाड़ी से धक्का दे दिया। इससे दोनों की मौत हादसा लगे। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गई थी।

सीओ ने दी जानकारी

सीओ सिटी चारू द्विवेदी ने बताया कि मृतक दंपति का इकलौता पुत्र संजय पत्नी की मौत के बाद से ही विक्षिप्त हो गया था। उसका अपहरण करके दोनों महिलाएं उसकी संपत्ति पर निगाहें जमाई हुई थी। मीना ने वृद्ध दम्पति को चार लाख रुपये दिए थे। संपति अपने नाम लिखने के लिए दबाव भी बना रही थी।

सीओ ने कहा कि इस मामले में जब पुलिस ने मृतक दंपति की पड़ोसी महिला मीना से कड़ाई से पूछताछ की तो पुलिस ने मृत दंपति के पुत्र संजय को बरामद कर लिया। हत्या के आरोप में ननद और भाभी दोनों को गिरफ्तार कर लिया7 पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment