गुफा के अंदर से आती थी घंटी की आवाज! कीर्तन के बीच अचानक हुई अजीब हरकत, मंजर देख कांप गए लोग

Sanchar Now
4 Min Read

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में अनोखा मामला सामने आया है जहां मौजूद एक गुफा के अंदर युवती अचानक नागिन की तरह हरकतें करने लगी. पहले तो लोग महिला को देखकर डर गए लेकिन बाद में उसकी पूजा करने लगे. नागिन की तरह हरकतें करने वाली युवती की चर्चा सिर्फ सोनभद्र बल्कि झारखंड तक हो रही है. महिला झारखंड की रहने वाली है और वह पिछले तीन महीनों से अपने घर से लापता थी.सावन के महीने में महिला का नागिन अवतार लोगों के लिए अचंभा बन गया है.

जानकारी के मुताबिक सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र में रानीडीह स्थित गुप्ता धाम पहाड़ी गुफा में इस महिला को देखा गया है. इस महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस गुफा में भगवान शिव का मंदिर है जिसकी रोज पुजारी पूजा करने भी जाते हैं. गुफा के आस-पास शिवरात्रि पर मेले का आयोजन भी किया जाता है. ऐसे में नागिन की तरह हरकतें करने वाली महिला का वहां मिलना हर किसी को अचंभित कर रहा है.

सपने में आकर दिया पता

महिला के परिजनों ने दावा किया है कि महिला पिछले करीब 3 महीने से घर से गायब है. महिला कुछ दिन पहले ही उसके परिजनों के सपने में आई थी और बताया था कि वह गुप्ता पहाड़ी की गुफा में मौजूद है. महिला ने परिजनों से वहां आकर कीर्तन करने को कहा था. महिला के परिजन सपने में कही बात पर विश्वास करके गुप्ता पहाड़ी आ गए. यहां पर उन्होंने दिन भर महिला को ढूंढा लेकिन महिला नहीं मिली. जिसके बाद रविवार को रात में वह सभी कीर्तन करने बैठ गए.

पढ़ें  मेरठ में फिर बड़ा हादसा, रैपिड रेल का पिलर गिरा; 8 मजदूर दबे

परिजनों ने की पहचान

अचानक गुफा के द्वार पर लड़की बाहर निकली और वह नागिन की तरह हरकतें कर रही थी. पहले तो लोगों ने देखा तो डर गए. लेकिन, परिजन नहीं डरे और वहीं पर कीर्तन करने लगे. परिजनों ने महिला पहचान की है. महिला झारखंड के करीवाडीह खरौंधी क्षेत्र की रहने वाली है. महिला के बाहर निकलने के दौरान कई लोगों की भीड़ उसे देखने के लिए इकट्ठा हो गई. कई लोग वीडियो बनाने लगे और उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. महिला के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

कई मंदिरों में हुई पूजा

नागिन की तरह हरकतें करने वाली लड़की की चर्चा आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई. कई लोगों ने इस सावन महीने में भगवान शिव का चमत्कार माना है जिसके बाद महिला की पूजा की जा रही है. महिला के परिजन उसे अपने घर ले गए हैं जहां पर रास्ते में कई मंदिरों पर उसकी पूजा की गई है.

पुजारी का अनोखा दावा

मंदिर के पुजारी ने बताया कि वह रोज इस गुफा में भगवान भोलेनाथ की पूजा करने के लिए आते हैं. पुजारी ने बताया कि इससे पहले उन्हें कई बार मंदिर के अंदर घंटी की आवाज सुनाई दी है. लेकिन, उन्हें कभी कोई गुफा के अंदर दिखाई नहीं दिया. अचानक इस लड़की का गुफा से निकलना किसी चमत्कार से कम नहीं है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment