जामा मस्जिद की सीढ़ियों में दबी हैं श्रीकृष्‍ण की मूर्ति, कथावाचक देवकीनंदन बोले- ज्ञानवापी की तरह कराई जाए जांच

Sanchar Now
2 Min Read

कानपुर में रविवार को देवकीनंदन ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है। कहा,” 1670 में औरंगजेब ने मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि मंदिर को तोड़ा था और वहां की मूर्तियों को आगरा की जामा मस्जिद की सीढ़ियों में लगवा दिया था। आगरा की जामा मस्जिद कि सीढ़ियों से लेकर द्वारा तक ज्ञानवापी की तरह कोर्ट से जांच कराए जाने की प्रार्थना है। सीढ़ियों में अगर हमारे छवि नहीं निकलते हैं, तो क्षति होने वाला नुकसान की भरपाई हम करेंगे। कोई भी सनातनी भगवान का अपमान नहीं सह सकता इसलिए हम भी अपमान नहीं सहेंगे।”

देवकीनंदन ठाकुर शिव महापुराण कथा सुनाने के लिए कानपुर के मोतीझील ग्राउंड पहुंचे हुए हैं। 20 अगस्त से शुरू हुई शिव महापुराण 7 दिनों तक चलेगी।

‘ज्ञानवापी मामले में ये शब्द ही प्रमाण है’

उन्होंने कहा,”यह बात हम नहीं कह रहे हैं, मुस्लिम इतिहासकार ने खुद लिखा है। इसके अलावा कई इतिहास की किताबें में भी इसका जिक्र है। जिसका प्रमाण मजार ए आलम ने अपनी किताब में भी किया है।”

उन्होंने कहा,”हम भाईचारे की बात करना चाहते हैं, लेकिन अपने भगवान का अपमान नहीं दे सकते। कोई भी सनातनी अपमान नहीं सहेगा। सीढ़ियों की जांच कराई जाए अगर केशव देव जी की मूर्ति निकलती है, तो हमें सौंप दें। होने वाला सारा नुकसान हम देंगे। जो राम का नहीं वो हमारे किसी काम का नहीं। ज्ञानवापी मामले में ये शब्द ही प्रमाण है शिव का, कोई भी ढूंढ कर लाए कि इस्लाम में कहां ज्ञानवापी शब्द का जिक्र किया गया हैं।”

पढ़ें  ताजमहल को लेकर केस दायर करेगा श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास, अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने किया ऐलान
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment