टीचर को गोली मारने वाले स्टूडेंट बोले-लॉरेंस बिश्नोई बनना था:इसलिए हमलाकर वीडियो वायरल की; पुलिस कस्टडी में रोने लगे…कहा- माफ कर दो

Sanchar Now
4 Min Read

आगरा में अपने टीचर को गोली मारकर रील बनाने वाले दोनों छात्र गिरफ्तार कर लिए गए हैं। दोनों छात्रों में एक नाबालिग है। घटना खंदौली कस्बा के मलूपुर तिराहा पर गुरुवार की दोपहर हुई थी। दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने वाले दोनों छात्रों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि गैंगस्टर लारेंस विश्नोई के वीडियो देखते थे। उसके जैसा ही बनना चाहते हैं। इसी चाहत में टीचर को गोली मारी और रील बनाने के बाद उसे सोशल मीडिया पर भी डाल दिया। रील में एक छात्र सुच्चा गैंगस्टर बना और उसका नाबालिग दोस्त ने फैजल का रोल निभाया था।

खंदौली के मलूपुर निवासी टीचर सुमित स्कूल और कोचिंग में टीचर हैं। स्कूल के बाद सुमित खंदौली में ही अपनी कोचिंग चलाते हैं। सुमित गुरुवार की दोपहर कोचिंग में बच्चों को पढ़ा रहे थे। इसी समय बाइक से उनके पूर्व छात्र उत्तम और नाबालिग छात्र पहुंचा। टीचर को आवाज देकर बाहर बुलाया। वो जैसे ही बाहर पहुंचे नाबालिग छात्र ने उत्तम से तमंचा लेकर फायर कर दिया। गोली टीचर के पैर से रगड़ती हुई निकल गई। गोली मारने के बाद दोनों फरार हो गए। टीचर की सूचना  पर पुलिस मौके पर पहुंची। टीचर का प्राथमिक इलाज किया  गया और थाने लाकर रिपोर्ट दर्ज हुई।

पुलिस दोनों छात्रों की तलाश में जुट गई। इसी बीच दोनों का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें दोनों छात्र टीचर को गालियां देते हुए गोली मारने की बात कह रहे थे। दोनों यह भी कह रहे थे कि तेरी टांग छलनी करनी है। कुल 40 गोलियां मारनी हैं। एक मारी है। अभी 39 बाकी हैं। पुलिस ने बिना देरी किए उनके गांव पहुंच गई। दोनों को घर जाते समय रास्ते से ही पकड़ लिया गया और थाने लाया गया।

पढ़ें  IIT कानपुर में 22 दिन में दूसरा सुसाइड, छठवीं मंजिल से छलांग लगा PHD छात्र ने दी जान

दोनों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह लॉरेंस बिश्नोई की वीडियो को देखते थे और लॉरेंस बिश्नोई बनना चाहते थे। गोली मारकर दहशत भी पैदा करना चाहते थे। यह भी बताया कि उनका टीचर सुमित के छोटे भाई योगेंद्र से विवाद हो गया था। विवाद के बाद सुमित को गोली मारी। आरोपी उत्तम चौधरी ने बताया कि मैंने सुच्चा गैंगस्टर का रोल निभाया था जबकि मेरे दोस्त ने फैजल का रोल निभाकर रील बनाई थी। वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर जब हम वापस गांव लौट रहे थे तो पुलिस ने हमें पकड़ लिया।

क्या है वीडियो में

टीचर को गोली मारने के बाद दोनों ने जो वीडियो रील बनाया है उसमें दोनों का दुस्साहसिक अंदाज दिख रहा है। इसमें कह रहे हैं कि छह महीने बाद फिर मारेंगे। दोनों छात्र रील में एक दूसरे से अजब अंदाज में अपने दुस्साहस को बयां कर रहे हैं और हामी भी भराते नजर आ रहे हैं।

रील को दोनों ने खुद ही फेसबुक पर अपलोड करके वायरल किया। वीडियो में दोनों हमलावरों की बातें सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। ऐसा लग रहा है जैसे दोनों को पकड़े जाने और पुलिस का कोई खौफ नहीं था। दोनों हंस रहे थे। फिल्मी अंदाज में अपनी दहशत पैदा करने का प्रयास कर रहे थे। डॉयलाग बोल रहे थे।

वीडियो में एक सच्चा गैंगस्टर बना है और दूसरा फैजल। वायरल वीडियो में एक आरोपी कह रहा है हां सच्चा कैसे गोली देई, ठांय कैसे गिर गया भेंय। मुझ ऐसे ही फैजल नही कहते हैं। दूसरे ने कहा गैंगस्टर कहते हैं। चार छः दिन और रुक। छह महीने बाद फिर हमारी बारी आएगी। तेरी टांग को छलनी करूंगा। 40 गोली मारूंगा। अभी 39 गोली और बकाया रह गई हैं।

पढ़ें  यूपी वालों को लगेगा 1437 करोड़ का झटका, सरचार्ज के नाम पर मोटी रकम वसूलेगा पावर कॉरपोरेशन
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment