नए साल पर डेढ़ लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देगी योगी सरकार! यूपी पुलिस के साथ इन विभागों में हो सकती हैं भर्त‍ियां

Sanchar Now
2 Min Read

प्रदेश सरकार अगले साल डेढ़ लाख नौकरियां देगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों से विभागवार सरकारी नौकरी के खाली पदों का ब्योरा मांगा था, जिसके बाद डेढ़ लाख रिक्त पदों पर भर्ती करने की अनुमति दी है।

युवाओं को सरकारी नौकरी का अवसर पुलिस, शिक्षा, राजस्व, आवास विकास समेत विभिन्न विभागों में दी जाएगी। सबसे अधिक पुलिस और शिक्षा विभाग में भर्तियां होंगी। इसके साथ 2026 में यूपी सरकार के नाम सबसे अधिक सरकारी नौकरी देने का रिकार्ड भी दर्ज हो जाएगा।विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश सरकार ने बीते साढ़े आठ वर्ष के दौरान विभिन्न विभागों में साढ़े आठ लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी हैं। सूत्रों की मानें तो वर्ष 2026 में पुलिस और शिक्षा विभाग में करीब 50-50 हजार पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी होगा। वहीं राजस्व विभाग में लेखपाल समेत 20 हजार पदों पर भर्ती होगी।

इसी तरह कारागार, आवास विकास, बाल विकास पुष्टाहार, स्वास्थ्य विभाग में भी रिक्त पदों को भरा जाएगा। विभागों में भर्ती प्रक्रिया का विज्ञापन जारी करने की कवायद जारी है। प्रदेश सरकार पुलिस विभाग में अब तक 2.19 लाख पदों पर भर्ती कर चुकी है। वर्ष 2026 में पुलिस में 30 हजार सिपाही, 5 हजार सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती होगी।

इसके अलावा विभाग में 15 हजार विभिन्न पदों पर भी भर्ती की जाएगी। शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक से लेकर लेक्चरर, प्रधानाचार्य आदि के 50 हजार पदों पर भर्ती होगी। स्वास्थ्य, आवास विकास, कारागार, बाल विकास पुष्टाहार समेत विभिन्न विभागों में 30 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी।

पढ़ें  कोचिंग से लौट रही थी छात्रा, ऑटो वाले ने दी लिफ्ट फिर… गैंगरेप की वारदात से सहमा बांदा शहर
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment