‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगा रहा था युवक, पुलिसकर्मी ने रोका तो हुई बहस; देखें Video

Sanchar Now
2 Min Read

बेंगलुरु। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच विश्व कप मैच के दौरान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों ने शुक्रवार को यहां किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशंसकों को नियंत्रित करने के लिए कुछ सख्त उपाय किये. पुलिस ने प्रशंसकों से विरोध स्वरूप काली पोशाक का उपयोग नहीं करने की सलाह दी. उन्होंने हालांकि स्टेडियम में प्रवेश करते समय किसी विशेष रंग या टीम की जर्सी पहनने से नहीं रोका.

पुलिस ने प्रशंसकों से भड़काऊ नारे वाले ‘प्लेकार्ड (तख्ती)’ का इस्तेमाल नहीं करने को कहा. स्टेडियम की सुरक्षा संभाल रहे अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, ‘‘हमें स्टेडियम में प्रवेश करने से पहले प्रशंसकों के ‘प्लेकार्ड’ और बैनर की जांच करने का निर्देश दिया गया था, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो.’’

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जिसमें एक पुलिसकर्मी स्टैंड में मौजूद एक प्रशंसक से कह रहा था कि वह ऐसे नारे न लगाए जो बाकी दर्शकों को नागवार गुजरें. इस वीडियो में दावा किया गया कि पुलिसकर्मी ने प्रशंसक को ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगाने से रोकने की कोशिश की. इसमें पुलिसकर्मी ने कहा, ‘‘यह उच्च अधिकारियों का आदेश है कि प्रशंसकों को भड़काऊ नारे की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए. इसलिए, हम इसका पालन कर रहे हैं.’’

गौरतलब है कि भारत सरकार ने पाकिस्तान के पत्रकारों और फैंस को वीजा जारी नहीं किया है जिससे पाकिस्तान टीम को वर्ल्ड कप में सपोर्ट की कमी से जूझना पड़ रहा है. पाकिस्तान को सपोर्ट करने के लिए बाहर से कुछ ही संख्या में फैंस आए हैं. अमेरिका, यूके और अन्य जगहों से कुछ फैंस भारत आए हैं जिनका ताल्लुक तो पाकिस्तान से है लेकिन बरसों से दूसरे देशों में रह रहे हैं या फिर उनके पास किसी और देश का पासपोर्ट है. पाकिस्तान के गिने-चुने पत्रकारों को ही वर्ल्ड कप के लिए वीजा इश्यू किया गया है.

पढ़ें  World Cup से पहले ईडन गार्डन्स के ड्रेसिंग रूम लगी आग, जलकर खाक हो गए प्लेयर्स के सामान
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment