नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल में दो पक्षों में मारपीट, युवक को लात-घूंसों से पीटते दिखे लोग

Sanchar Now
2 Min Read

नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ दबंग एक युवक के साथ मारपीट कर रहे हैं। पुलिस इस वीडियो को आधार बनाकर मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक दोनों पक्षों में से किसी ने भी पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया है। गार्डन गैलेरिया में मारपीट का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी एक घटना हो चुकी है। पिछले साल यहां पार्टी के दौरान कुछ लोगों ने 35 वर्ष के एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। यही कारण है कि हाल ही में सामने आए मारपीट के इस मामले के साथ पुलिस ये भी जांच रही है कि ये वीडियो कब की है।

पावर और कॉकटेल के नशे में युवक के साथ मारपीट

नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-38 ए में स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल में एक युवक के साथ कुछ दबंगों की मारपीट का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आप दबंगों के ग्रुप को युवक को मारते हुए देख सकते हैं। वहीं इस वीडियो में एक महिला उन्हें रोकने का प्रयास करते हुए भी दिखाई दे रही है। बता दें कि दोनों पक्षों में बहस से शुरू हुआ मामला देखते ही देखते मारपीट में बदल गया है। दावा है कि युवक के साथ मारपीट कर रहे लोग शराब के नशे में थे और तभी उन्होंने मारपीट की इस घटना को अंजाम दिया। प्रबंधन इस मामले को छुपाने में लगा हुआ है। मारपीट की इस वीडियो के समय और डेट की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि ये वीडियो पहले का हो। लेकिन इस बीच मामले की जांच के लिए सारे सीसीटीवी फुटेज चेक की जाएगी।

पढ़ें  हॉर्न बजाने का विरोध करना पड़ा महंगा, सहकारी समिति के चेयरमैन को कुचलने की कोशिश
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment