मिलावट खोरो में मचा हड़कंप, नवरात्रि पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया छापेमार अभियान

Sanchar Now
3 Min Read

Sanchar Now। शारदीय नवरात्रि को लेकर गौतम बुद्ध नगर खाद्य सुरक्षा विभाग भी अलर्ट हो गया है। विभाग के द्वारा जगह-जगह पर छापेमारी की जा रही है और वहां से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। नवरात्रि के व्रत में खासकर कुट्टू का आटा, साबूदाना व अन्य सामग्री के नमूने लिए जा रहे हैं। गड़बड़ी मिलने पर विभाग के द्वारा इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विभाग के द्वारा इसके लिए तीन टीमों का गठन किया गया है जो लगातार जिले में छापेमारी की कार्रवाई कर रहे हैं।

दरअसल, गौतम बुध नगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर जिला खाद सुरक्षा विभाग भी अलर्ट हो गया है। जिसके द्वारा नवरात्रि में खासकर व्रत के लिए बनने वाली सामग्री की जांच की जा रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग के द्वारा 6 जगह से नमूने का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। इसके बाद भी खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार जिले में छापेमारी कर रहा है।

गौतम बुद्ध नगर के खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त सर्वेश कुमार ने बताया कि नवरात्रि के चलते ज्यादातर लोग व्रत रखते हैं। ऐसे में विभाग के द्वारा खासकर व्रत की चीज जिनमे कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, फल व दूध से बने हुए उत्पादों की जांच के लिए अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग के द्वारा कल 6 जगह से खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्रित किए गए और उनको जांच के लिए लेब भेज दिया गया है। इसके साथ ही विभाग के द्वारा तीन टीमों का गठन किया गया है जो पूरे जिले में खाद्य पदार्थों को लेकर छापेमारी कर रहे है। उनके द्वारा खाद्य पदार्थों पर निगरानी रखी जा रही है। खाद विभाग के द्वारा हम जनमानस को शुद्ध और गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य विभाग तत्पर है।

पढ़ें  GNIOT इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर उल्लास, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सांता क्लॉज ने बांटी खुशियां

नवरात्रि के दौरान कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा व समा के चावलों की बिक्री बढ़ जाती है। इस दौरान मिलावटखोरों की भी चांदी हो जाती है और ऐसे पदार्थ में मिलावट करते हुए मोटा मुनाफा कमाते हैं। जिसके चलते आम जनमानस को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बीते मार्च के महीने में नवरात्रि में ग्रेटर नोएडा स्थित आर्यन रेजिडेंसी और लॉयड कॉलेज में महाशिवरात्रि के व्रत पर बनाए गए कुट्टू के आटे की पूरी से 200 से अधिक छात्र बीमार हो गए थे। जिनको आनंद-फानन में नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया जहां पर जांच में कुट्टू के आटे में मिलावट पाई गई थी। जिसके चलते सभी छात्रों को फूड प्वाइजनिंग हुई जिससे वह बीमार हो गए थे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment