सोसायटी के बेसमेंट टेंट लगाकर नमाज़ पढ़ने के लेकर हुआ हंगामा, पुलिस ने हटाया टेंट

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की एक सोसाइटी में सोमवार देर रात हंगामा हो गया। सोसायटी के निवासियों ने सोसाइटी में नवाज के लिए टेंट लगाकर बनाई बनाई जगह का विरोध करते हुए हँगामा सुरु कर दिया। उन्होंने कहा कि नवाज के लिए मेंटेनेंस विभाग ने बेसमेंट में जगह बनाई है जो अवैध है। इसी बात को लेकर मेंटेनेंस और सोसाइटी निवासी आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मौके पर पहुंची पुलिस ने अवैध रूप से नमाज पढ़ने के लगाए टेंट को हटा दिया।

दरअसल, ग्रेनो वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज 2 हाउसिंग सोसायटी में सोमवार की देर रात हंगामा हो गया। सोसायटी के निवासी एकत्रित हुए और विरोध करने लगे सोसाइटी के मेंटेनेंस मैनेजर ने बेसमेंट में नमाज पढ़ने के लिए एक अवैध स्थान बनवा दिया जिसे लेकर पिछले 2 दिनों से निवासी विरोध कर रहे थे। मेंटेनेंस डिपार्टमेंट ने सुनवाई नहीं की तो सोमवार देर रात भीड़ एकत्रित हो गई और विरोध बढ़ गया। जिसकी सूचना पर बिसरख पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने जाकर स्थिति को संभाला।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुपरटेक इको विलेज 2 हाउसिंग सोसायटी है वहां के लोगों ने बताया कि यहां पर टेंट लगाकर अस्थाई मस्जिद बना दी गई है जिसमें रोजाना पांचों वक्त की नमाज पढ़ी जा रही है जो पूरी तरह अवैध गतिविधि है। ऐसी कोई व्यवस्था सोसाइटी के प्लान में नहीं है इससे सोसाइटी के लोग असहज महसूस कर रहे थे। यह अस्थाई मस्जिद सोसाइटी के मेंटेनेंस डिपार्टमेंट ने बनवाई है। सोसायटी के निवासियों ने अवैध रूप से धर्म स्थल नहीं बनाने की बात मेंटेनेंस डिपार्टमेंट से कहीं उनकी शिकायत पर मेंटेनेंस विभाग ने कोई सुनवाई नहीं की जिसके चलते सोमवार की रात सोसाइटी के लोग एकत्रित हुए और विरोध करने लगे जिसकी सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पढ़ें  गांजा तस्करी व लूट करने वाले तीन शातिर आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ईकोटेक विलेज 2 सोसाइटी में बढ़ते हुए विरोध को देखते हुए बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद सोसाइटी के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित थे उन्होंने बताया कि यहाँ पर टेंट लगाकर अस्थाई मस्जिद बनाई गई है बेसमेंट में बनी इस मस्जिद का सभी लोग विरोध कर रहे हैं। जिसमें नवाज पढ़ी जा रही है इस मामले में जब मेंटेनेंस डिपार्टमेंट से बात की गई तो उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की इसलिए सभी सोसाइटी वासियों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बेसमेंट में नमाज पढ़ने के लिए लगे हुए टेंट को हटवा दिया।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment