रणवीर अल्लाहबादिया के पेरेंट्स वाले सवाल पर बवाल, लोगों ने की कार्रवाई की मांग

Sanchar Now
3 Min Read

यूट्यूब के चर्चित कंटेंट क्रिएटर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया, जिन्हें लोग ‘बीयरबाइसेप्स’ के नाम से भी पहचानते हैं, हाल ही में वो अपने एक विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए है। इस बार उनका बयान न केवल उनके फॉलोवर्स को हैरान करने वाला रहा, बल्कि इसे लेकर सोशल मीडिया पर गजब की प्रतिक्रिया भी देखने को मिली है। दरअसल रणवीर को भारत के फेमस यूट्यूबर समय रैना के शो India’s Got Latent में एक विवादित सवाल पूछते हुए देखा गया, जो सोशल मीडिया पर अब बड़ी बहस का कारण बन गया है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

विवादास्पद सवाल ने किया बवाल

दरअसल समय रैना के शो पर रणवीर ने एक प्रतियोगी से ऐसा सवाल पूछा, जिसे ज्यादातर दर्शकों ने बेहद आपत्तिजनक और शर्मनाक माना। रणवीर ने प्रतियोगी से सवाल किया, ‘क्या आप अपने माता-पिता को जीवनभर सेक्स करते हुए देखना पसंद करेंगे या आप एक बार इसमें शामिल हो जाएंगे और फिर हमेशा के लिए इसे बंद कर देंगे?’ इस सवाल के बाद सोशल मीडिया पर रणवीर की जमकर आलोचना होने लगी। लोग इस सवाल को न सिर्फ अश्लील बल्कि बेतुका भी मान रहे हैं।

नीलेश मिश्रा-केआरके का गुस्सा

रणवीर का ये वीडियो वायरल होते ही कई प्रमुख हस्तियों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। फेमस लेखक और गीतकार नीलेश मिश्रा ने इस घटना पर अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘आजकल कंटेंट की गुणवत्ता इतनी गिर गई है कि ये सिर्फ अश्लीलता और भद्देपन से भरा हुआ है।’ इसके अलावा केआरके ने भी इसे शर्मनाक बताते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया है।

पढ़ें  बाल पकड़कर घसीटा गया, बंदूक से चेहरे पर किया गया बार-बार वार, पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द

शो के बंद होने की मांग

रणवीर के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ एक अभियान चलाया जा रहा है। लोग शो के बंद करने की मांग कर रहे हैं। कई यूजर्स ने रणवीर को ट्रोल करते हुए कहा कि वो एक जिम्मेदार व्यक्ति होने के बजाय, ऐसे अपमानजनक सवाल पूछ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘वो एक नासमझ व्यक्ति हैं, जो इस तरह की बातें करने से पहले कभी अपने माता-पिता के बारे में नहीं सोचते।’

इस विवाद के बढ़ने के साथ ही लोग रणवीर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे हैं। हालांकि इस पूरे विवाद के बाद रणवीर की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। उनकी चुप्पी ने इस विवाद को र बढ़ा दिया है। वहीं समय रैना ने अपने चैनल से उस वीडियो को ही डिलीट कर दिया है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment