चार मूर्ति चौक-तिगड़ी रूट पर जाम से मिलेगी निजात, सर्विस रोड और पुलिया चौड़ीकरण से सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

Sanchar Now
2 Min Read

संचार नाउ। गौड़ सिटी के आसपास हर रोज लगने वाले जाम से जल्द ही लोगों को राहत मिलने वाली है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने तिगड़ी गोलचक्कर से चार मूर्ति चौक तक की सर्विस रोड को चौड़ा और दुरुस्त करने की योजना बना ली है। इसके साथ ही चार मूर्ति चौक पर अंडरपास का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर परियोजना विभाग के वर्क सर्किल-1 ने काम शुरू कर दिया है। एसीईओ सुमित यादव ने बताया कि फिलहाल यह सर्विस रोड 5.50 मीटर चौड़ी है, जिसे बढ़ाकर 10.50 मीटर किया जाएगा। सर्विस रोड के चौड़ा होते ही वाहनों की आवाजाही आसान हो जाएगी और गौर सिटी वन व टू के आसपास जाम की समस्या काफी हद तक खत्म होगी।

पुलिया का भी होगा चौड़ीकरण

चार मूर्ति चौक पर अंडरपास का काम चलने के कारण ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। इसके चलते गौर सिटी वन के पास सर्विस रोड पर बनी पुलिया पर रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। वर्तमान में पुलिया की चौड़ाई 5.50 मीटर है, जिसे बढ़ाकर 10.50 मीटर किया जाएगा। पुलिया चौड़ीकरण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

गड्ढों की मरम्मत और रिसर्फेसिंग जल्द

एसीईओ सुमित यादव ने हाल ही में गौर सिटी क्षेत्र का दौरा कर मौजूदा सड़कों की स्थिति देखी और तत्काल गड्ढों को भरने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जल्द ही सर्विस रोड की रिसर्फेसिंग कराई जाएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है।

पढ़ें  यीडा का भव्य मुख्यालय 320 करोड़ में, 18 महीने में होगा तैयार
ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत

प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि चार मूर्ति चौक से तिगड़ी गोलचक्कर तक सर्विस रोड चौड़ी होने और पुलिया चौड़ीकरण का काम पूरा होने के बाद क्षेत्र में ट्रैफिक दबाव कम होगा। गौर सिटी वन और टू समेत आसपास की हजारों परिवारों को जाम से राहत मिलेगी।

 

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment