बिहार चुनाव में कांग्रेस के ये 40 कैंपेनर करेंगे धुंआधार प्रचार, देंखे लिस्ट

Sanchar Now
2 Min Read

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले सीटों के विवादों में फंसी कांग्रेस ने पहले चरण के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार के लिए स्टार कैंपेनरों के नाम जारी कर दिए। कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कांग्रेस की सरकार वाले कई राज्यों के मुख्यमंत्री-उप मुख्यमंत्री भी चुनाव का मोर्चा संभालेंगे।

पार्टी के अनुसार प्रचार के लिए केसी वेणुगोपाल, सुखविंदर सिंह सुखू, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, दिग्विजय सिंह, अधीर रंजन चौधरी, मीरा कुमार, सचिन पायलट, रणदीप सिंह सुरजेवाला, सैयद नासिर हुसैन, चरणजीत सिंह चन्नी गौरव गगोई, तारिक अनवर, मोहम्मद जावेद, अखिलेश प्रसाद सिंह, मनोज राम, अलका लंबा कन्हैया कुमार जैसे दिग्गज उतरेंगे।

पार्टी के अनुसार पवन खेड़ा, इमरान प्रतापगढ़ी, शकील अहमद, जीतू पटवारी, सुखदेव भगत, राजेश कुमार राम, अजय राय, जिग्नेश मेवाणी, रंजीत रंजन, पप्पू यादव, अनिल जयहिंद, राजेंद्र पाल गौतम, फुरकान अंसारी, उदय भानु चिब और झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय के नाम शामिल हैं।

भाकपा माले के 40 स्टार प्रचारक उतरेंगे मैदान में 

माले की ओर से प्रचारकों की सूची शुक्रवार को जारी की गई। इनमें पश्चिम बंगाल, झारखंड, आसाम, आंध्र प्रदेश, तेलगांना, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के नेताओं के नाम शामिल हैं। माले के मुताबिक, भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, विधान पार्षद शशि यादव,पोलित ब्यूरो सदस्य स्वदेश भट्टाचार्य, मीना तिवारी, श्याम चन्द्र चौधरी उर्फ कुणाल, धीरेन्द्र झा, अमर सिंह, राजाराम सिंह, सुदामा प्रसाद, मंजू प्रकाश, जनार्दन प्रसाद, कमलेश शर्मा, नेयाज अहमद, विनोद सिंह, हलधर महतो, चन्द्रदेव महतो, अरुप चटर्जी, राजकुमार यादव, गीता मंडल, रवि राय, श्वेता राज, सुचेता डे, एन. साईं बालाजी, नीरज कुमार, प्रसेनजीत कुमार, पुरुषोत्तम शर्मा, रामजी राय, कृष्णा अधिकारी, श्रीराम चौधरी, ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा, सुधाकर यादव, अफरोज आलम, विजय विद्रोही, राजेश सहनी, इंद्रेश मैखुरी, क्लिफ्टन डी रोजेरियो, उदय भट्ट, अतुल दिघे और जीवन सुरुडे को स्टार प्रचार बनाया गया है।

पढ़ें  साल के पहले बड़े अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन शो SATTE 2024 से भारतीय और वैश्विक पर्यटन में आएगा सुधार
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment