ग्रेटर नोएडा में बन रही स्मार्ट सिटी इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप में यह होंगी सुविधाएं

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। भारत सरकार और ग्रेटर नोएडा के संयुक्त उपक्रम डीएमआईसी आईआईटीजीएनएल की तरफ से बोड़ाकी गांव के पास इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप बताई जा रही है। दिल्ली मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के तहत विकसित देश की यह सबसे स्मार्ट टाउनशिप में से एक टाउनशिप है। इस टाउनशिप में बिजली और पानी की 24 घंटे सप्लाई की व्यवस्था है और यह ऑटोमेटेड वेस्ट कलेक्शन की सुविधा से युक्त है। टाउनशिप में निवेश करने के लिए कई निवेशक इच्छुक हैं खरीदारो की भी काफी मांग है।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा में दिल्ली मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (डीएमआईसी) तहत देश की सबसे विकसित स्मार्ट सिटी बताई जा रही है। ग्रेटर नोएडा के बोड़ाकी गांव व ल उसके आसपास के कई गांव की जमीन अधिकरण ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण यह टाउनशिप बसा रहा है यहां पर आशियाना बनाने व अपना व्यवसाय करने की देश के प्रत्येक व्यक्ति की इच्छा है। इस टाउनशिप में सुविधाएं सबसे ज्यादा दी गई है और स्मार्ट सिटी यह सबसे बेहतरीन सुविधाओं से लैस होगी। इस टाउनशिप में ग्रुप हाउसिंग और कमर्शियल दोनों तरह के भूखंडों की योजनाएं हैं।

यहां पर निवेश करने के लिए यह है योजनाएं

आईआईटीजीएनएल के कार्यकारी निदेशक अमनदीप डुली ने बताया कि इस स्मार्ट सिटी में तीन ग्रुप हाउसिंग भूखंडों की योजना निकली गयी है जिनमे एक भूखंड 19503 वर्ग मीटर, दूसरा भूखंड 34247 वर्ग मीटर और तीसरा भूखंड 56229 मीटर का है रिजर्व प्राइस के आधार पर इन तीनों भूखंडों की कुल कीमत लगभग 473 करोड़ रुपए निर्धारित की गई है। इसी तरह दो कमर्शियल भूखंडों की भी योजना निकली गयी है जिनमे एक प्लॉट 10800 वर्ग मीटर और दूसरा 23530 वर्ग मीटर की योजना निकाली है। इन दोनों भूखंडों की के आधार पर कीमत 247 करोड़ रुपए तय की गई है इन भूखंडों का आवंटन ऑनलाइन ऑक्शन के जरिए होगा। जो आवेदक सबसे पहले बोली लगाएगा उसे यह प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। इन दोनों तरह की स्कीमों में पंजीकरण और ब्रोशर डाउनलोड करने की सुविधा 16 जून से उपलब्ध हो जाएगी जिसके लिए प्राधिकरण ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली है।

पढ़ें  सपा नेता रामटेक कटारिया की हत्या में छह दोषियों को आजीवन कारावास

24 घंटे मिलेगी बिजली और पानी की सुविधा

भारत सरकार और ग्रेटर नोएडा के संयुक्त उपक्रम डीएमआईसी आईआईटीजीएनएल की तरफ से इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप बताई जा रही है‌। यह टाउनशिप में प्लग एंड प्ले सिस्टम पर आधारित होगी। यहां पर 24 घंटे बिजली और पानी की सप्लाई की व्यवस्था होगी और यह टाउनशिप ऑटोमेटेड बेस्ट कलेक्शन की सुविधा से युक्त होगी। इस तरह की टाउनशिप में निवेश करने के लिए काफी निवेशक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे खरीदारों की मांग को देखते हुए इस टाउनशिप में ग्रुप हाउसिंग और कमर्शियल प्लॉट ओं की योजना प्राधिकरण के द्वारा लाई गई है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment