खाकी में गुंडई : दो सिपाहियों ने ली सब्जी, लड़के ने पैसा मांगा तो दी गालियां, बेरहमी से पीटा, Video वायरल

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पुलिसकर्मियों का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 2 पुलिसकर्मियों ने 5 रुपये को लेकर सब्जी दूकानदार को पीट डाला। पुलिसकर्मी सब्जी के 5 रुपये कम देने लगा, इसी बात पर विवाद हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

मामला उन्नाव के सफीपुर थाना क्षेत्र का है। यहां सोमवार शाम को सब्जी बाजार में 2 पुलिसकर्मी सब्जी खरीदने पहुंचे। इनमें से एक पुलिसकर्मी ने सब्जी बेच रहे लड़के से सब्जी खरीद। सब्जी बेच रहे लड़के ने पुलिसकर्मी को 105 रुपये का बिल बताया। इस पर पुलिसकर्मी ने उसे 100 रुपये दिए।

बकाया 5 रुपये के लिए पीटा

सब्जी बेच रहे लड़के ने पुलिस वाले से बाकी के 5 रुपये मांगे तो इससे नाराज होकर पुलिसकर्मी उसे गाली देने के साथ धक्का-मुक्की करने लगा। साथ में मौजूद दूसरे पुलिसकर्मी ने भी लड़के के साथ मारपीट शुरू कर दी। यह देख वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने पुलिसकर्मियों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। इसी बीच भीड़ में मौजूद किसी ने इस घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

दोनों पुलिसर्मी सस्पेंड

वायरल वीडियो पुलिस के अधिकारीयों को मिली तो उन्होंने इस मामले में कार्रवाई किया। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर दोनों जवानों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही दोनों के विभाग को इनको बर्खास्त करने के लिए पत्र भी लिखा गया है।

पढ़ें  झांसी मेडिकल कॉलेज अग्निकांड में बड़ी कार्रवाई; डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रिंसिपल को हटाया, 3 अधिकारी किए सस्पेंड
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment