पार्कों में बैठे प्रेमी जोड़ों के फोटो खींच ब्लैकमेल कर ऐंठते थे रकम, नोएडा पुलिस ने 3 लोगों को दबोचा

Sanchar Now
3 Min Read

नोएडा पुलिस ने एक ऐसे शातिर गैंग का खुलासा किया है, जो पार्कों में बैठे नए कपल की चुपके से फोटो खींचते थे. साथ ही उन्हें डराकर और ब्लैकमेल कर उनसे मोबाइल और पैसे लूटता था. थाना सेक्टर-58 पुलिस ने इस गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से 12 मोबाइल फोन, एक कार,अवैध तमंचा और दो चाकू बरामद किए गए हैं.

एडिशनल डीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि यह गेंग पार्क में बैठे कपल्स को अपना निशाना बनाता थे. उनके चुपचाप फोटो खींचकर उन्हें सोशल मीडिया पर डालने और बदनाम करने की धमकी देते थे. साथ ही उनसे मोबाइल, पर्स और कीमती सामान लुट लेते थे. एक पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने इनके खिलाफ एक्शन लिया है.

गैंग का मेन टार्गेट पार्को में बैठे नए-नए कपल्स

ADCP शैव्या गोयल ने यह भी बताया कि ये गेंग सुनसान जगह पर चलने वाले लोगों से हथियार के बल पर भी लूटपाट करते थे. अभी हाल ही में इन्होंने एक डिलीवरी बॉय के साथ तमंचे के बल पर मोबाइल पर लूटा था. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक अवैध तमंचा और दो चाकू भी बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल वे लोगों को डराने के लिए करते थे.

इस गैंग का मेन टार्गेट पार्को में बैठे नए-नए कपल्स रहते थे. ये चोरी-छुपे उनके फोटो खींच लेते थे. इसके बाद उन्हें फोटो दिखाकर इसे वायरल करने की धमकी देते थे. कपल्स डर के काऱण इसके चंगूल में पंस जाते, जिसका फायदा उठाते हुए ये उनसे पैसे वसूला करते थे. कई कपल्स घर वालों के डर से आसानी से फंस जाते थे.

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों से मुठभेड़:तीन बदमाश पैर में गोली लगने से घायल, चैन लूट की वारदातों को देते थे अंजाम

नोएडा में छोटा डी पार्क के पास से तीनों गिरफ्तार

पुलिस ने कई शिकायत आने के बाद इनके खिलाफ एक्शन लिया. पुलिस ने नोएडा में छोटा डी पार्क के पास से गैंग के तीन सदस्यों को दबोचा है. आरोपियों की पहचान रितेश, गजेंद्र सोलंकी और पवन के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं. इनसे पूछताछ जारी है ताकि इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा सके.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment