इंदिरापुरम में घड़ी के शोरूम की शटर तोड़कर घुसे चोर, 3 करोड़ का माल उड़ाया

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि चोरों ने पॉश इलाके इंदिरापुरम में एक घड़ी शोरूम से करोड़ों रुपये की कीमती घड़ियों की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया. उन्होंने शोरूम के बाहर लगे शटर को तोड़ दिया और शोरूम में घुस गए. इसके बाद चोर कीमती घड़ियां चुराकर फरार हो गए. चोरी की पूरी वारदात घड़ी शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

घटना इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के अहिंसा खंड-2 इलाके की है. यहां स्थित साईं क्रिएशन नामक घड़ी के शोरूम में चोरों ने करोड़ों रुपये की घड़ियों पर हाथ साफ कर दिया. शनिवार देर रात चोर गिरोह ने इस शोरूम को निशाना बनाया. रविवार सुबह शोरूम खुलने से पहले शोरूम मालिक ने अपने फोन पर सीसीटीवी कैमरा देखा तो उसके होश उड़ गए.

घड़ियों की कीमत 2 करोड़ से 3 करोड़ रुपये के बीच

शोरूम के काउंटर खाली थे और डिस्प्ले में रखी करोड़ों रुपये की घड़ियां गायब थीं. इस पूरे मामले में शोरूम मैनेजर मुकुंद शर्मा ने बताया कि चोरी की हुई घड़ियों की कीमत 2 करोड़ से 3 करोड़ रुपये के बीच है. चोरी हुई सभी घड़ियां महंगी और मशहूर ब्रांड की है. उन्होंने मामले में पुलिस को सूचना दे दी है, जिसके बाद पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है.

मामले में ACP ने कही ये बात

इंदिरापुरम के एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह इंदिरापुरम थाने में एक शिकायत मिली थी, जिसके अनुसार कनावनी चौकी क्षेत्र में स्थित साईं क्रिएशन्स (जो कि घड़ियों का शोरूम है) में अज्ञात चोरों ने शोरूम का शटर तोड़कर घड़ियां चोरी कर लीं. सूचना पर तुरंत एफआईआर दर्ज कर ली गई और घटना के खुलासे के लिए कुल 3 टीमें गठित की गई हैं. जल्द ही इस घटना का अनावरण कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पढ़ें  गजब का खेल! PM आवास योजना में मिले घर को बना दिया लग्जरी होटल, पुलिस की छापेमारी में खुल गई पोल
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment