IIT Kanpur में एक महीने के अंदर तीसरी मौत, हॉस्‍टल में फंदे से लटकता म‍िला झारखंड की शोध छात्रा का शव

Sanchar Now
1 Min Read

कानपुर। देश के प्रतिष्ठित आईआईटी संस्थान से एक बार फिर आत्महत्या करने की सूचना मिल रही है। जिसके कारण सनसनी फैल गई है। आत्महत्या का यह तीसरा मामला है। इससे पहले भी कुछ दिनों के भीतर दो आत्महत्याओं की घटनाएं सामने आईं थीं।

आत्महत्याओं के लिए चर्चित कानपुर आईआईटी में एक बार फिर छात्रा ने आत्महत्या कर ली, जिससे संस्थान एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। संदिग्ध परिस्थितियों में हॉस्टल के एक रूम में प्रियंका नाम की छात्रा फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली। मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंच चुका है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच रही है।

बता दें, मृतक छात्रा प्रियंका की उम्र 29 वर्ष थी, जो झारखंड राज्य की निवासी थी। उन्होंने 10 दिन पहले ही आईआईटी कानपुर में पीएचडी में दाखिला कराया था। सुबह साथी छात्रा के द्वारा प्रियंका के फांसी लगाने की जानकारी प्राप्त हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एडीसीपी, एसीपी और कल्याणपुर पुलिस मौके पर मौजूद हैं। एक महीने के अंदर आईआईटी कानपुर में छात्र छात्राओं की आत्महत्या का यह तीसरा मामला है।

पढ़ें  कानपुर में मनचले की दबंगई! बीच सड़क पर लड़की को पकड़ा और भर दी मांग
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment