उत्तराखंड के इस IAS अधिकारी को केंद्र में मिली अहम जिम्मेदारी, बनाए गए संयुक्त सचिव

Sanchar Now
1 Min Read

देहरादूनः उत्तराखंड के आईएएस अधिकारी विनोद कुमार सुमन अब केंद्र जाएंगे। दरअसल, 2007 बैच के आईएएस अधिकारी विनोद कुमार सुमन केंद्र में संयुक्त सचिव बनाए गए है। विनोद कुमार सुमन केंद्र में अहम जिम्मेदारी संभालेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के 2007 बैच के आईएएस अधिकारी विनोद कुमार सुमन को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है। आईएएस अधिकारी विनोद केंद्र में संयुक्त सचिव बनाए गए है।  राज्य गठन के बाद विनोद कुमार सुमन ऐसे पहले आईएएस अधिकारी हैं, जिन्हें केंद्र सरकार ने सूची में शामिल किया है। बता दें कि आईएएस अधिकारी विनोद कुमार सुमन वर्तमान में सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास के साथ ही राज्य संपत्ति, सामान्य प्रशासन तथा प्रोटोकॉल की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। इससे पूर्व उन्होंने सचिव वित्त, प्रभारी सचिव शहरी विकास, सचिव सहकारिता, सचिव कृषि, सचिव पशुपालन के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं।

वहीं, आईएएस अधिकारी सचिव आपदा प्रबन्धन विनोद कुमार सुमन का केंद्र सरकार में संयुक्त सचिव पद के लिए चयन हुआ है। विनोद कुमार सुमन केंद्र में अहम जिम्मेदारी संभालेंगे।

पढ़ें  देहरादून में पुलिस और गौतस्कर के बीच एनकाउंटर, पैर में गोली लगने से घायल हुआ बदमाश
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment