मोटिवेशनल स्पीकर और पत्नी के बीच विवाद के पीछे है ये कहानी, शादी के एक माह बाद ही बेरहमी से पीटा

Sanchar Now
3 Min Read

नोएडा। दूसरों को अपनी बातों से प्रेरणा देने वाला जब खुद कुछ ऐसा करने लगे जो कानूनी और सामाजिक रूप से भी गलत हो तो उस शख्स का सवालों के घेरे में आना स्वाभाविक है।

यहां हम बात कर रहे हैं मॉटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा की जिनपर पत्नी से मारपीट करने का आरोप लगा है। इस मामले में विवेक बिंद्रा के खिलाफ नोएडा पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की है। एफआईआर में विवेक की पत्नी के भाई ने कई आरोप लगाए हैं।

पढ़ें एफआईआर विवेक बिंद्रा पर कितने गंभीर आरोप लगे हैं-

  • गाजियाबाद के चंदर नगर के वैभव क्वात्रा ने दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि उनकी बहन यानिका की शादी छह नवंबर को विवेक बिंद्रा के साथ ललित मानगर होटल में हुई थी।
  • विवेक वर्तमान में सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा वेस्ट रेजीडेंसी में रहते हैं। शादी के एक माह बाद सात दिसंबर की रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच विवेक बिंद्रा अपनी मां प्रभा से बहस कर रहे थे।
  • इस बात को लेकर नवविवाहिता पत्नी यानिका ने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो विवेक ने उसे कमरे में बंद कर दिया।
  • गाली गलौज करते हुए विवेक ने यानिका को इस दौरान बुरी तरह से पीटा। मारपीट की वजह से महिला के पूरे शरीर पर घाव है। कान से सुनाई नहीं पड़ रहा है।
  • बाल नोंचने की वजह से महिला के सिर में भी घाव है। विवेक पर गुस्सा इक कदर सवार था कि उसने पत्नी का मोबाइल भी तोड़ दिया।
  • कई दिन तक घायल महिला का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उपचार चलता रहा। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसकी बहन शारीरिक और मानसिक तौर पर पूरी तरह से टूट गई है। घटना के बाद वह किसी से बात नहीं कर रही है।
पढ़ें  नोएडा: 4 साल में 1500 विदेशियों से करोड़ों ठगने वाले 24 अरेस्ट, 'खेला' जानकर पैरों तले जमीन खिसक जाएगी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा विवेक का वीडियो

विवेक बिंद्रा के लाखों हैं सोशल मीडिया फॉलोअर

बता दें कि मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के इंस्टाग्राम पर 3.9 मिलियन से अधिक फालोअर हैं। एक्स पर भी करीब चार लाख लोग फॉलो करते हैं। एसीपी रजनीश वर्मा का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment