अस्पताल से बच्चा चोरी करने की ये कहानी है बेहद दिलचस्प, बच्चा बरामद, चोरनी गिरफ्तार

Sanchar Now
4 Min Read

नोएडा से पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। उस पर ईएसआईसी अस्पताल से बच्चा चुराने का आरोप है। पुलिस ने बच्चे को भी सकुशल बरामद कर लिया है। उसे उसकी मां को सौंप दिया गया है। आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है।

24 मई को ईएसआईसी अस्पताल से चुराया था बच्चा

इशरत पुलिस खोड़ा कॉलोनी की रहने वाली है। वह 23 मई को सेक्टर 24 के ईएसआईसी अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती हुई थी। पुलिस उपायुक्त हरीश चंदर के अनुसार उसने एक बच्चे को जन्म दिया था। इसके बाद एक महिला 24 मई को सुबह उनके बच्चे को अगवा करके अस्पताल से ले गई।

महिला के परिजन ने पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने जांच के लिए टीम गठित की। टीम ने छानबीन शुरू कर दी। इशरत के बयान के आधार पर आरोपी महिला का स्केच तैयार किया गया। उसके बाद 300 सीसीटीवी कैमरों को चैक किया।

गुरुवार को स्पैक्ट्रम मॉल के मेन गेट पर लगे कैमरे की तलाशी गई। उसमें एक अज्ञात महिला गोद में बच्चे को ली हुई देखी गई। वह ऑटो में सलारपुर की तरफ ले जाते हुए दिखाई दी। पुलिस ने उसे भंगेल गांव से गिरफ्तार कर लिया।

2 बार मिसकैरेज हो गया था, ससुराल वाले ताने मारते थे

आरोपी महिला की पहचान भंगेल गांव की रहने वाली रानी के रूप में हुई है। उसने बताया कि करीब ढाई साल पहले उसकी शादी शौकत इदरीशी से हुई थी। शादी के बाद से उसका दो बार मिसकैरेज हो गया था। उसकी कोई संतान नहीं थी। उसके ससुराल वाले उसे ताने मारते थे। उन्होंने धमकी दी थी कि अगर उसे बच्चा नहीं हुआ तो बेटे की दूसरी शादी करा देंगे।

पढ़ें  एप्पल के रद ऑर्डर के रिफंड के नाम पर विदेशी लोगों से करते थे ठगी, नोएडा पुलिस ने 15 लोगों को पकड़ा

उसे घर से निकाल देंगे। मिसकैरेज की बात उसने अपने ससुराल वालों से छिपाए रखी थी। उसने ससुराल वालों से झूठ बोला था कि उसका बच्चा ईएसआईसी अस्पताल मे एनआईसीयू में रखा है। उस अस्पताल में उसका पहले से आना जाना था। उसने सास को भरोसे में लेने के लिए अस्पताल में एक बच्चे को भी दिखाया था। यही कारण रहा कि उसने बच्चा चुराने का फैसला किया। 24 मई को सुबह बच्चे की मां सो रही थी। मौका पाकर रानी बच्चे को लेकर भाग गई।

 

पुलिस सीसीटीवी कैमरों को चेक करते हुए सलारपुर के सेक्टर 101 के गली नंबर 4 में पहुंची। वहां मोबाइल शॉप की एक दुकान पर सीसीटीवी कैमरा चेक किया गया। वहां पर एक अज्ञात महिला गोद में नवजात शिशु को लेकर गली में जाते हुई दिखाई दी। उस महिला का स्केच तैयार किया गया। लोगों ने तस्वीर देखकर उसकी पहचान की। लोगों ने बताया कि यह महिला मुमताज के मकान में किराये पर रहती है। पुलिस ने वहां जाकर देखा तो आरोपी महिला बच्चे के साथ थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment