AMU को बम से उड़ाने की धमकी, खाने में सुअर की चर्बी मिलाने का प्लान… मांगे दो लाख, गैंग का नाम सुन चौंकी पुलिस!

Sanchar Now
2 Min Read

अलीगढ़ः उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में स्थित अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर के जीमेल अकाउंट पर आई है। मेल में कहा गया है कि हमने विश्वविद्यालय कैंपस में बम प्लांट किया है। अगर मेरे खाते में 2 लाख रुपये नहीं भेजे तो विस्फोट कर दूंगा। इतना ही नहीं, मेलकर्ता ने आगे भी धमकी दी है कि अगर उसकी बात नहीं मानी गई तो वह विश्वविद्यालय के खाने में सूअर का तेल मिला देगा और वह ऐसा हर रोज करेगा।

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मेल के आधार पर सिविल लाइन्स थाने में तहरीर दी है। प्रॉक्टर कार्यालय की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है, ‘दिनांक 09 जनवरी 2025 को लगभग सुबह के 1:18 बजे एक गुमनाम ईमेल प्राप्त हुआ जो tiwarisrijanyt@protonmail.com से प्रॉक्टर के ईमेल पर आया। इसके अलावा यह मेल मुस्लिम विश्वविद्यालय के अन्य वरिष्ठ विभागों के अध्यक्षों को भी भेजा गया है तथा इसका यूपीआई नंबर 6387866385 है। अतः आपसे अनुरोध है कि उपरोक्त ईमेल को संज्ञान में लेते हुए उचित कार्यवाही करने की कृपा करें।’

विश्वविद्यालय की ओर से ईमेल की फोटो कॉपी भी थाने को उपलब्ध कराई गई है। इसके अनुसार, मेल अंग्रेजी में लिखा है और इसका सब्जेक्ट लाइन है- ‘हेलो, यू हैव अ वेरी बैड न्यूज’। धमकी को ‘एसटी गैंग’ की ओर से भेजा गया बताया गया है। मेल के अंदर लिखा है, ‘मैंने कुछ छात्रों से बात की है और हमने आपके कैंपस में विस्फोटक रखा है। अगर मुझे 2 दिनों के अंदर मेरे यूपीआई नंबर पर 2 लाख रुपए नहीं मिले तो मैं बम विस्फोट कर दूंगा।

पढ़ें  मायके जाने के बहाने प्रेमी के पास गई CBI अधिकारी की पत्नी, बच्चे बोले- रात में अंकल के साथ...

आगे लिखा है, ‘ध्यान से सोचो और इस पर काम करो। अगर तुम हमारी बात नहीं मानोगे तो हमारे पास तुम्हारे यूनिवर्सिटी के खाने में सूअर की चर्बी मिलाने की योजना है। हम ऐसा हर रोज करेंगे। मेरा यूपीआई नंबर-6387866385 है -एसटी गैंग’

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment