इंस्टाग्राम पर CM Yogi को दी जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार, जाने क्या है मामला

Sanchar Now
1 Min Read

बरेली में एक युवक द्वारा मुख्यमंत्री को मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता ने रिठौरा निवासी युवक पर धमकी देने का आरोप लगाया है। हिंदू जागरण मंच बरेली ब्रज प्रांत के हैंडल से एक्स (ट्विटर) पर आरोपी की तस्वीर और उसके धमकी भरे मैसेज पोस्ट किए गए हैं।

आरोपी युवक का नाम अनस अंसारी बताया गया है। वह रिठौरा का रहने वाला है। उसने इंस्टाग्राम पर धमकी भरे मैसेज किए हैं। मैसेज में अपशब्द भी लिखे हैं। इसकी जानकारी होने पर हिंदू संगठन में रोष फैल गया।

हिंदू जागरण मंच ने पुलिस को एक्स (ट्वीट) कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हिंदूवादी संगठन के नेताओं ने आईजी बरेली से भी शिकायत करने की बात कही है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

पढ़ें  एक ही परिवार के 4 लोगों ने की सामूहिक आत्महत्या, वाराणसी में दिल दहला देने वाली वारदात
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment