पटाखा फैक्ट्री मालिक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, धमाके में अब तक 12 लोगों की मौत

Sanchar Now
2 Min Read

मध्यप्रदेश के हरदा शहर में मंगलवार को एक पटाखा कारखाने में भीषण विस्फोट के बाद आग लग गई थी. इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 174 अन्य लोग घायल हुए हैं. रात होते-होते इस मामले में मध्य प्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. दरअसल, पुलिस ने पटाखा फैक्ट्री के मालिक और मुख्य आरोपी पिता-पुत्र राजेश अग्रवाल और सोमेश अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है. यह दोनों कार में सवार होकर राजधानी दिल्ली की तरफ भाग रहे थे, लेकिन ये भागने में कामयाब हो पाते उससे पहले ही पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया.

सारंगपुर थाना प्रभारी संतोष बाघेला ने बताया कि पुलिस ने पहले आरोपियों को गिरफ्तार किया और फिर उन्हें हरदा ले गई. उन्होंने बताया कि ये दोनों कार में सवार होकर दिल्ली भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस टीम ने इन्हें पहले ही दबोच दिया.

40 KM तक सुनाई दी धमाके की आवाज

वहीं नर्मदापुरम के आयुक्त पवन शर्मा ने बताया कि यह दर्दनाक हादसा हरदा शहर के बाहरी इलाके मगरधा रोड पर बैरागढ़ में हुआ. यहां एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई, जिससे फैक्ट्री में धमाका होने लगा. धमाके इतना तेज था कि आसपास के घरों की दीवारों से ददार आ गई और करीब 40 KM तक धमाके की आवाज सुनाई दी.

PM मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के कारण हुई लोगों की मृत्यु पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने दुख जताया है. उन्होंने उन सभी लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की, जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खो दिया. PMO ने प्रधानमंत्री की ओर से ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया और हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाने का ऐलान किया.

पढ़ें  केरल के वायनाड में भूस्खलन से तबाही, 24 लोगों की मौत और 70 घायल; बचाव कार्य जारी

वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुख्यमंत्री ने घायलों का मुफ्त इलाज और मृतकों के परिवार को 4-4 लाख रुपये मुआवजा का ऐलान किया है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment